पटना में PUB-G खेलने के विवाद में हत्या, दोस्त ने सिर में मारी गोली ।
घटना से लोग आक्रोशित हैं। गोली लगने के बाद पुलिस की मदद से आनंद कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़कियों की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने जांच करने पहुंचे पुलिस को खदेड़ दिया। हंगामा कर रहे लोगों किसी तरह शांत कराकर पुलिस ने हालात को काबू कर लिया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार पटना (बिहार )।
“दोस्त अब दोस्त ना रहा “…. पटना में हत्या के बाद लोग इसकी ही चर्चा कर रहे है। फुलवारी शरीफ में देर रात इस सोमवार को एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त निकला।
पबजी खेल में विवाद……….
मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ के मौला बाद निवासी फिरोज बावर्ची का 14 वर्षीय अफरोज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोस्त के साथ कर्बला बगीचे में बैठकर पब खेल रहा था। इसी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर फिरोज के दोस्त छोटू ने कमर से कट्टा निकाला और उस पर गोली चला दी।

घटना से लोग आक्रोशित…………
यह भी पढ़ें – होली और रमज़ान पर सुरक्षा का भरोसा: डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ किया नगर भ्रमण… देखें Video
गोली लगने के बाद पुलिस की मदद से आनन फानन में लोगों ने इलाज़ के लिए एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़के की मौत की ख़बर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने जांच करने पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत करा कर पुलिस ने हालात को काबू कर लिया।
छानबीन में जुटी पुलिस…………..
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और बदमाशों को धड़ पकड़ के लिए कार्यवाही में जुट गई। पुलिस में घटनास्थल से खोखा और एक चप्पल बरामद की है।
एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के आरोपी की भी पहचान हो गई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पटना एम्स में पोस्टमार्टम किया जा रहा है – सुशील कुमार, डीएसपी, फुलवारी शरीफ!
अपराधियों का अड्डा बना बगीचा……….
स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्बला बगीचा अपराधियों का अड्डा बन चुका है। यहां अक्सर अपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस में कई बार छापेमारी भी की है। लेकिन अपराध पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाई है।