परशुराम सेना प्रकोष्ठ: पंडित अभिषेक चौबे बने देवी पाटन मंडल प्रभारी

अंगवस्त्र व नियुक्ति पत्र के साथ किया गया सम्मानित

रिपोर्ट : पी. के. पाण्डेय
बहराइच : उत्तर प्रदेश।
 परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशानुसार सिसई हैदर ब्लॉक, तेजवापुर, जिला बहराइच निवासी पंडित अभिषेक चौबे को देवी पाटन मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित चन्द्र भूषण द्विवेदी और प्रदेश संगठन महामंत्री पंडित स्नेह शुक्ला ने उन्हें अंगवस्त्र व नियुक्ति पत्र देकर यह जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें : बंडा में जल जीवन मिशन के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, 93 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल… देखें Video

ब्राह्मण समाज के उत्थान की ली शपथ

Parashuram Sena Cell: Pandit Abhishek Chaubey became Devi Patan Mandal in -chargeनव-नियुक्त मंडल प्रभारी पंडित अभिषेक चौबे ने कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए देवी पाटन मंडल के ब्राह्मण समाज को संगठित और सशक्त बनाएंगे। साथ ही, संगठन को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अन्य पदाधिकारियों की भी हुई नियुक्ति

इसके अलावा, अरविंद कुमार पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष तथा दीपक पांडेय को संगठन का सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन में इन नियुक्तियों से ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है।

बधाइयों का तांता, संगठन में उत्साह

पंडित अभिषेक चौबे की नियुक्ति पर ब्राह्मण संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जिला संरक्षक पुंडरीक पांडेय, जिला संयोजक विश्ववरूप मिश्रा, जिला प्रभारी दिलीप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा, जिला महासचिव नीरज अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अंबरीष अवस्थी, जिला प्रवक्ता अरुण तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष आईटी सेल इंद्रेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर विनोद तिवारी, ब्लॉक संरक्षक डीके मिश्रा, आशीष अवस्थी, गौरव मिश्रा और राजू चौबे समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बंडा में जल जीवन मिशन के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, 93 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल… देखें Video