पापा का नंबर पूछा तो मोबाइल में डायल किया + 4, दरोग़ा समझ गए पूरा माजरा, 8 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया।

उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा विदेशी बच्चों के बिछड़ने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभाव में अधीक्षक तक सुरक्षा द्वारा सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट से प्रसारण कराया गया। क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को भी खोज में लाया गया। इसके बाद 10 से 15 मिनट के अंदर बच्चे के पूरे जनों को खोज कर सकुशल बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। बिछड़े हुए बच्चे के मिल जाने पर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में प्रधान निरीक्षक तिलक राम भाटी, और उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सम्मिलित हैं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार आगरा उत्तर प्रदेश।

आगरा में होटल अमर विलास के पास से 8 साल का बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया, वह रोते हुए दरोगा को मिला। दरोगा उसकी भाषा नहीं समझ पाएं। उसे मोबाइल दिया, तो उसने +4 डायल किया। दरोगा समझ गए कि बच्चा किसी विदेशी मेहमान का है। इसके बाद सर्च करते हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया।

अमेरिका के कैलिफोर्निया से ताजमहल देखने आए पर्यटक नीरज कुमार का परिवार होटल अमर विलास में ठहरा था। पर्यटक परिवार का 8 वर्षीय बच्चा अर्जुन होटल से बाहर आकर बिछड़ गया। वह रोता हुआ अमर विलास बैरियर के प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को मिला। वह हिंदी में बात नहीं कर पा रहा था और ना ही परिजनों का मोबाइल नंबर बता पा रहा था। उसको मोबाइल में अपनी मम्मी या पापा का फ़ोन नंबर डायल करने के लिए कहा गया तो उसने +4 डायल किया और आगे का नंबर नहीं बता पा रहा था। जिससे यह पता चल सका कि यह बच्चा अमेरिका से है।

उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा विदेशी बच्चों के बिछड़ने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक तक सुरक्षा द्वारा सीसीटीवी फुटेज , रेडियो अनाउंसमेंट, और आरटी सेट से प्रसारण कराया गया। क्विक रिस्पांस टीमों के जवानों को भी खोज में लगाया गया। इसके बाद 10 से 15 मिनट के अंदर बच्चे के परिजनों को खोजकर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया। बिछड़े हुए बच्चे के मिल जाने पर आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी मुख्तार खान, आरक्षी वासुदेव सिंह, आरक्षी पंकज कुमार, महिला आरक्षी मीनू यादव, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें – जिला उद्योग केन्द्र परिसर में आयोजित हुई कार्यशाला