पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सदमे में पत्नी और बेटी

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश हुए फरार।

मुकेश कुमार  (एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  (लखनऊ)।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। लखनऊ के कृष्णा नगर के मानस विहार इलाके में पीएसी में तैनात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय बदमाशों ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, उस वक्त उनकी पत्नी और बेटी भी साथ थी।

यह भी पढ़ें : व्यर्थ नहीं जाता सकारात्मक भाव से किया गया संघर्ष : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के कृष्णा नगर के मानस विहार में रविवार देर रात घर के दरवाजे पर पीएसी में तैनात एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है।

मानस विहार निवासी सतीश कुमार उम्र (52 )वर्ष चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ दिवाली पर एक रिश्तेदार के घर डिनर करने गए थे।  रात करीब 2:00 बजे वह वापस घर लौटे, वह कार से उतरकर घर का गेट खोल ही रहे थे। तभी एक बदमाश आया और गोली मारकर भाग निकला। उनकी पत्नी व बेटी ने पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। 5 टीम में गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त सतीश की पत्नी व बेटी कार में बैठी थी। वह दोनों भी कार से उतरने वाली ही थी।

क्योंकि घर का दरवाजा खोलना था। इसलिए सतीश पहले उतरे थे। तभी दोनों ने देखा की सतीश को गोली मार दी गई। वह आनन-फानन में कर से उतरकर सतीश के पास गई। सतीश खून से लथपत होकर गिर गए। चंद सेकंड में उनकी आंखें बंद हो गई। फिर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात मां और बेटी के दिल और दिमाग में इस तरह से कैद हो गई कि मां और बेटी दोनों दहशत में है।

यह भी पढ़ें : व्यर्थ नहीं जाता सकारात्मक भाव से किया गया संघर्ष : मुख्यमंत्री