रिपोर्ट : अजय कुमार : भागलपुर : बिहार। भागलपुर जिले के पीरपैती थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव में 24 फरवरी को 75 वर्षीय मन्नी मंडल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उनका मुंह और नाक दबाकर दम घोंट दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी आशा देवी को गिरफ्तार किया है।
हत्या के बाद परिवार ने दर्ज कराई थी शिकायत

घटना के बाद पुलिस ने FSL (फॉरेंसिक टीम) को बुलाकर मौके की जांच करवाई थी। कई दिनों तक जांच के बाद, आशा देवी को कहलगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
हत्या की वजह अब तक साफ नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। आशंका है कि पारिवारिक विवाद या पुरानी दुश्मनी के कारण यह हत्या की गई हो। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
DSP अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या के मामले में सभी जांच की बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की सघन जांच निरंतर चल रही है, अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी नजर रखी जा रही है। शीघ्र ही अन्य सभी आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।