कुख्यात अपराधी डिस्को रजक गिरफ्तार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई से ग्रामीणो ने ली राहत की सांस… देखें Video
सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
रिपोर्ट : अमित कुमार
भागलपुर: बिहार। सबौर थाना क्षेत्र के सरधो पंचायत के बड़ी धनकर गांव में कुख्यात अपराधी डिस्को रजक को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सूबेदार पासवान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव: सांस्कृतिक रिश्तों की नई पहल
जानिए कैसे पकड़ा गया कुख्यात डिस्को रजक?
बड़ी धनकर गांव के निवासी सत्यम कुमार पर डिस्को रजक ने रिवाल्वर से हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, गोली मिसफायर हो गई, जिसके बाद उसने रिवाल्वर के पिछले हिस्से से सत्यम के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए सत्यम कुमार तुरंत अपने परिजनों के साथ सबौर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सूबेदार पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल के साथ छापेमारी की और डिस्को रजक को उसके घर के बाथरूम से दबोच लिया।
कई मामलों में वांछित डिस्को रजक लम्बे समय से चल रहा था फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार, डिस्को रजक के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और इलाके में दहशत फैलाने के लिए कुख्यात था। बताया जाता है कि डिस्को रजक को कानून का कोई डर नहीं था और वह खुलेआम रंगदारी वसूलने, धमकी देने और अपराध करने में लिप्त था।
शराब तस्करी में भी शामिल था डिस्को रजक
सूत्रों के अनुसार, डिस्को रजक सिर्फ रंगदारी और धमकी तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वह अवैध शराब तस्करी में भी गहराई से शामिल था। कहा जाता है कि इस अवैध धंधे में कुछ बड़े लोगों का भी संरक्षण उसे प्राप्त था।
ग्रामीणों में दिखा डर का माहौल… देखें Video 👇
गांव के लोग डिस्को रजक के खिलाफ खुलकर बोलने से बचते नजर आए। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि जो भी उसके खिलाफ आवाज उठाता, उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
पुलिस की कार्रवाई से मिली राहत
डिस्को रजक की गिरफ्तारी से इलाके में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। थाना प्रभारी सूबेदार पासवान ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव: सांस्कृतिक रिश्तों की नई पहल