NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम, आईएमडी का अलर्ट।
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7:30 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट प्रदर्शित 400 मीटर दर्ज की गई। जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही। पूसा में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार एजेंसी (नई दिल्ली )।
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदा-बांदी होने से मौसम में हल्का बदलाव आया है। हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों का अलर्ट जारी किया है। आज हल्की बारिश के आसार है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे राजधानी में सोमवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें – सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पुरैना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का किया गया आयोजन
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7:30 बजे तक सफदरगंज एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही। पूसा में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
वहीं, दिल्ली में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से एक बार फिर आबोहवा दम घोंटू हो गई है। रविवार को दिल्ली का गुणवत्ता सूचकांक 409 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नियंत्रण पूर्वानुमान है कि बुधवार से प्रदूषण में सुधार होने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद हैं।
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में कड़ा की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाले ठंड तो मैदानों में शीत लहर जोर पकड़ रही है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी- नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान मैं कुछ छ: जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सफदरगंज और पालम के क्षेत्र में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.3 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी की सर्द सुबह कई जगहों कोहरों में लिपटी नज़र आई थी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 31 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा हो सकती हैं। मौसम शुष्क होने के बाद भी रात के समय तापमान लगातार गिर रहा है।
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। दिल्ली में कहीं जगह कोहरा है। हल्की सर्द हवाई भी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली से सटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें – अम्बेडकर जी के सम्मान व संविधान की सुरक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी डटकर मैदान में है। – कांग्रेस नेता विनय सिंह