शिव की नगरी काशी में बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा नवरात्रि

दुर्गा पंडाल नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का दे रहे सन्देश, 28 थाना क्षेत्रो में 601 दुर्गा पूजा पंडालों के माध्यम से दिया जा रहा है मिशन शक्ति का संदेश 

वाराणसी। शिव की नगरी काशी में शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। दुर्गा पंडाल नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सन्देश दे रही है। योगी सरकार पंडालों में बैनर और महिला पुलिस के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक कर रही है।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, परिवार में कोहराम
दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा मिशन शक्ति का संदेश देकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा घाटों से लेकर प्रमुख चौराहों पर लगे एलईडी के माध्यम से भी उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की लिए चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दे रही है।

प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के चौथे चरण में नारी शक्ति को और शक्तिशाली बनाने के लिए अभियान चला रही है। एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि वाराणसी के 28 थाना क्षेत्रो में 601 दुर्गा पूजा पंडालों लगे है।

प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडाल में एक उपनिरीक्षक के साथ महिला व पुरुष कांस्टेबल की भी तैनाती पूजा पंडालों में की गई है। जो लाउडस्पीकर के माध्यम से मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा सम्बंधित विभिन्न योजनाओं और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दे रही है।

पंडालों में बैनर, पोस्टर लगाए गए है, हैंडबिल, पम्पलेट आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाराणसी के घाटों, चौराहों और कैंट रेलवे स्टेशन आदि जागहो पर लगे एलईडी स्क्रीन पर महिला व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए और उनको सशक्त बनाने के लिए वीडियो  के माध्यम से संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, परिवार में कोहराम