नाक-कान काटा, चेहरा बिगाड़ा, 16 साल की नाबालिक का शव देख पुलिस भी हैरान।

अमानवीय सलूक का परिजनों का आरोप, गांव के ही गेहूं के खेत से लड़की का शव बरामद हुआ है। परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं और आप है कि अपराधियों ने लड़की के साथ अमानवीय सलूक किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सासाराम अस्पताल भिजवा दिया है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार रोहतास (बिहार )।

बिहार के रोहतास में एक 16 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। 12 मार्च से लापता नाबालिक का शव गेहूं के खेत से मिलने से हड़कंप मच गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

रोहतास से लड़की का शव बरामद…………

मिली जानकारी के मुताबिक, कछवा थाना क्षेत्र से बुधवार से गायब एक 16 साल की लड़की का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ है। मृतक लड़की की पहचान हो गई है। बताया जाता है कि होलिका दहन के 1 दिन पहले से लड़की घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – सुल्तानपुर में 16 साल की लड़की अगवा, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार 

अमानवीय सलूक का परिजनों का आरोप………..

गांव के ही गेहूं के खेत से लड़की का शव बरामद हुआ है। परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। आरोप है कि अपराधियों ने लड़की के साथ अमानवीय सलूक किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

घर से महज़ 200 मीटर की दूरी पर मिली लाश………

परिजनों ने बताया है कि घर से महेश 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत से बॉडी मिली है। शव के साथ छेड़छाड़ किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में लग गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं भीम आर्मी ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ़्तारी की मांग की है।

रोहतास में बेटियों की गुमशुदगी के बाद हत्या के मामले में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन से मांग है कि निष्पक्ष तरीके मामले की जांच हो। इस तरह के जघन्य वारदातों पर तत्काल रोक लगे। रोहतास एसपी से हमारी मांग है की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराएं। घटना में संलिप्त अपराधी पर कड़ी कार्यवाही हो अन्यथा भीम आर्मी आंदोलन को मजबूर होंगी – अमित पासवान, जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी !!!!!

कछवा थाना क्षेत्र में गेहूं के खेत से एक लड़की का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। प्रक्रिया चल रही है, घटना की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है – हरीश कुमार, पुलिसकर्मी, कछवा थाना, रोहतास।।।।

यह भी पढ़ें – होली और रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने फ़ोर्स के साथ किया रूटमार्च… देखें Video