मुजफ्फरपुर : बागमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, परिवार में कोहराम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की, स्थानीय गोताखोरों को लगाया लेकिन सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया

शैलेन्द्र कुमार : मुजफ्फरपुर जिले में बहने वाली बागमती नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। जिसके बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है। मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की, स्थानीय गोताखोरों को लगाया लेकिन सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम बच्चों को तलाश रही है। लेकिन देर शाम तक डूबे बच्चों का पता नहीं चल सका था।

यह भी पढ़ें : दुमका पुलिस ने शुरू किया पुलिस पब्लिक मीट कार्यक्रम, मसलिया थाना में लगा जनता दरबार
बताया जा रहा है की मुजफ्फरपुर जिले से होकर बहने वाली बागमती नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए है। दोनों की खोजबीन जारी है। वही नदी में डूबने की सूचना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि नदी किनारे पहुंचे परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है।

बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ बेनीबाद हाट के समीप नहाने के दौरान बागमती नदी के तेज धार में दो बच्चे डूब गए। जिसके बाद से अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। इधर दोनों बच्चे की खोजबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार एक बच्चा स्थानीय बताया जा रहा है। जबकि दूसरा उसका रिश्तेदार है। इधर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस खोजबीन करवा रही है। आपको बता दे की बीते दिनों घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर बेनीबाद ओपी थाना क्षेत्र के भटगामा में नाव हादसा हुआ था। जिसमें 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।

वही पूरे मामले में बेनीबाद थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि सूचना मिली है की दो बच्चे बागमती नदी में नहाने के दौरान तेज धार में चले जाने के कारण डूब गए है। तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से खोजबीन की जा रही है।

साथ ही मौक़े पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच कर डूबे दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है। हालाँकि अभी तक डूबे बच्चों की बरामदगी नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें : दुमका पुलिस ने शुरू किया पुलिस पब्लिक मीट कार्यक्रम, मसलिया थाना में लगा जनता दरबार