मुरादाबाद में युवक को गोली मारी, भाजपा पार्षद पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के सोंडाला फरीदपुर का रहने वाला मयंक गुर्जर वर्तमान में हिमगिरि कॉलोनी में रहता है। मयंक के पिता सेना से रिटायर्ड है। परिजनों के मुताबिक, 15 दिन पहले दो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना में भाजपा पार्षद अजय तोमर ने मयंक गुर्जर को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश )।

जिले के थाना सिविल लाइन इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक निजी स्कूल के पास पार्षद और युवक में कहा सुनी हो गई है। आरोप लगाया गया है कि इसके बाद पार्षद ने युवक को गोली मार दी।

युवक की जांघ में गोली लगी है। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के सोंडाला फरीदपुर का रहने वाला मयंक गुर्जर वर्तमान में हिमगिरि कॉलोनी में रहता है। मैं उनके पिता सेना से रिटायर्ड है। परिजनों के मुताबिक, 15 दिन पहले दो किसी पक्षों में बात को लेकर विवाद हो गया था।

यह भी पढ़ें – श्योपुर में बिल पास करने के लिए 30,000 हज़ार रुपए मांगे, रिश्वत लेते लोक निर्माण विभाग का अधिकारी गिरफ़्तार।

आरोप है कि सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना में भाजपा पार्षद अजय तोमर ने मयंक गुर्जर को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी है। मयंक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

जहां उसका इलाज़ चल रहा है। घायल मयंक का आरोप है कि मोरा के पार्षद फोन करके अपशब्द बोल रहे थे। सोमवार को निजी स्कूल के पास गोली मार दी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आशियाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। घायल को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मयंक और अजय तोमर नाम के व्यक्ति से उसका विवाद होना बताया गया है।

इसके बाद अजय तोमर ने उसे गोली मार दी है। फिलहाल उसकी हालत ख़तरे से बाहर हैं। मयंक से तहरीर ली जा रही है। जल्द ही मुक़दमा दर्ज़ कराया जाएंगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि अभी कुछ देर पहले जानकारी मिली है। पूरी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएंगी।

यह भी पढ़ें – फांसी दो, फांसी दो! पत्रकार के हत्यारे को फांसी दो, धरना शोकसभा और नारेबाजी के साथ पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन