मुख्यमंत्री योगी का दावा – यूपी में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला गया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि यूपी में महाकुंभ जैसा वैश्विक आयोजन हो रहा है। इससे प्रदेश के अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर 3 लाख करोड़ रुपए का लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस प्रदेश को सपा और बसपा तथा कांग्रेस की सरकारों ने बीमारू राज्य बना रखा था, वह अब हर सेक्टर में विकास कर रहा हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार लखनऊ (उत्तर प्रदेश )।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश बजट सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में देश में 25 करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला गया है। हमारी सरकार ने यूपी में 6 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला गया है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। यूपी में निवेश आ रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि वर्ष 2029 तक उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन की हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – जहां भी तैनात रहे अपनी अलग एवं विशिष्ट कार्य शैली के लिए पहचाने गए- संजीव वाजपेई।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में महाकुंभ जैसा वैश्विक आयोजन हो रहा है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर 3 लाख करोड़ का लाभ होंगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस प्रदेश को सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने बीमारू राज्य बना रखा था वह अब हर सेक्टर में विकास कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे सरकार आने से पहले उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्याएं कर रहा था। अब उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और एथेनॉल के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। किसानों को उनकी फसल के मूल्य का भुगतान समय पर किया जा रहा है। पूरा देश और पूरी दुनिया प्रदेश के विकास को लेकर आशान्वित हैं और हमारे विकास में योगदान देने के लिए तैयार है।
सदन में महंगाई पर विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल पर अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम वैट लग रहा है। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसी को भी कोई तकलीफ ना होने पाएं। वित्त मंत्री ने कहा है कि सब्जियों के दाम डिमांड और सप्लाई के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। सरकार पूरी तरह से गरीबों के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें – मेरठ में PAC जवान आयुष पर हमला, बर्थडे पार्टी में हुई हिंसक मार-पीट, फायरिंग और सिर फोड़ने की घटना।