मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हज़ार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई जा रही 25-25 हज़ार रुपए राशि का उपयोग लैपटॉप क्रय में किया जाएं। विद्यार्थी अपने पसंद के अनुसार, अपनी इच्छा अनुसार स्थान से लैपटॉप लें और लैपटॉप खरीदने की रसीद अपनी शाला में आवश्यक रूप से जमा कराएं। मुख्यमंत्री यादव ने देवी प्रज्वलित तथा मां सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार परंपरा में मां द्वारा अपने बच्चों को पुष्पित, पोषित करने में प्राप्त आनंद का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। इसी प्रकार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से जो आनंद प्राप्त हो रहा है, वह वर्णनातीत है, यह जीवन भर याद रहने वाले अनुभूति है। जैसे परिवारों में सभी सदस्यों का सभी संसाधनों पर अधिकार होता है, इस प्रकार राज्य सरकार के सभी संसाधनों पर समाज के कमज़ोर से कमज़ोर तबके का अधिकार है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से उनकी प्रतिभा निखरेगी। जिससे प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावना अधिक सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के 89 हज़ार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 224 करोड़ की राशि अंतरित करने के लिए प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में राशि अंतरित की है।

मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई जा रही 25-25 हज़ार रुपए राशि का उपयोग लैपटॉप खरीदने में किया जाए। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार, अपनी इच्छा अनुसार स्थान से लैपटॉप लें, और लैपटॉप खरीदने की रसीद अपनी शाला में आवश्यक रूप से जमा कराएं। मुख्यमंत्री यादव ने देव प्रज्ज्वलित तथा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों में आगे बढ़ाने के और नवाचार करने के लिए आत्मविश्वास विकसित होंगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हुए कहा कि यह सब उनकी सोच के परिणाम स्वरुप ही संभव हो रहा है।

यह भी पढ़ें – भयंकर मारपीट का वीडियो हुआ बंपर वायरल, कॉलेज में लड़की ने चोटी पकड़कर घसीटा।

मुख्यमंत्री यादव ने इस इसराइल उदाहरण देते हुए कहा कि अपने आस-पास विद्यमान चुनौतियों का सामना करने के लिए वर्तमान परिस्थितियों में अद्यतन तकनीक के साथ चलना आवश्यक है। अपने देश के हित की सुरक्षा और जन-जन के कल्याण के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि विश्व का विशालतम और श्रेष्ठतम लोकतंत्र भारत है। यह लोकतांत्रिक गणतंत्र लंबे संघर्ष के परिणाम स्वरूप स्थापित हुआ है। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद, शहीदे आजम भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री यादव कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन यह बताता है कि मेधावी होने के साथ-साथ देशभक्त होना भी जरूरी है। नेताजी ने अपने मेधा के बल पर भारतीय प्रतिभा की प्रवीणता को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया और भारतीयों का आत्मा विश्वास बढ़ाया। विद्यार्थी अपनी मेधा, प्रतिभा के साथ-साथ देश के सामने विद्यमान चुनौतियां और देश की जरूरत का भी ध्यान रखें और देशभक्ति के साथ अपने कर्तव्य पथ पर भी अग्रसर हो।

मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों के पांच गुणों को दर्शाने वाले श्लोक …..

“काक चेष्टा बको ध्यानं, स्वान निद्रा तथैव च।

अल्पाहारी, गृहत्यागी विद्यार्थी पंच लक्षणं।।”

यादव जी ने श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा, लक्ष्य के प्रति ध्यान, सतर्कता, स्फूर्ति और मोह रहित रहते हुए अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी व्यवसाय के लोगों में होने चाहिए। मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इसका आदर्श है, उनका अनुसरण करते हुए सभी समय का सदुपयोग करें, अपने परिवार, समाज और देश के प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

यह भी पढ़ें – ₹25000 का इनामी वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार ।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रतिभावान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस क्रम में नरसिंहपुर की कुमारी गीता लोधी, भोपाल के प्रशांत राजपूत, मुरैना की कुमारी स्नेहा त्यागी, राजगढ़ के जयंत यादव, दमोह हटा के कुमारी मोनिका साहू, सिवनी की कुमारी एलिहा नाज़, राजगढ़ की कुमारी ज्योति प्रजापति, भोपाल के श्री पुष्पेन्द्र राजपूत से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ विद्यार्थियों ने समूह चित्र भी लिए हैं।

स्कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के लिए शिक्षा का राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना, उनकी संवेदनशीलता दर्शाता है। उनके निर्देशन प्रतिभावान विद्यार्थियों को ई- स्कूटी के बाद अब लैपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थी ने कठिन परिश्रम के आधार पर यह उपलब्धि अर्जित की है। गर्व का विषय यह है कि विद्यार्थियों में लैपटॉप प्राप्त करने वालों में निजी स्कूलों की तुलना में शासकीय के स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि समाज के निर्माण और देश के विषय भविष्य की निर्धारण में स्कूल शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त होने से आगामी शिक्षा में उन्हें सफलता होगी। वह अद्यतन तकनीक के साथ-साथ कौशल उन्नयन की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। सचिन स्कूल शिक्षा-व्यवस्था संजय गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023 और 2024 में कक्षा 12 में 75% या उसे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके बैंक खातून में 25-25 हज़ार रुपए की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए अंतरित की गई है। यह विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 वांछित हत्या अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार, क़ब्ज़े से अवैध शस्त्र बरामद।