मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे सरसावा एयरपोर्ट, शाकंभरी विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पर कुलपति एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार सहारनपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री यहां से कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से शाकंभरी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे, जहां वे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़ें –कन्नड़ अभिनेत्री बोली वह निर्दोष,सौतेले आईपीएस पिता को अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया
विश्वविद्यालय निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा……….
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेंगे।
साथ ही, विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पर कुलपति एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा……….
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सहारनपुर के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा गया है। इस दौरान वह जन प्रतिनिधियों से भी वार्तालाप करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम……….
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पुलिस टीम मुस्तैद है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
यह दौरा सहारनपुर में शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों को और तेज़ी से मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – भागलपुर: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत