मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के संबंध में ‘संकल्प के सिद्ध’ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतरने के लिए, कृषकों को सिंचाई के लिए बिल माफी के कार्यक्रम को मूर्त रूप देने जा रही है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुकेश कुमार  (क्राइम ऐडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  लखनऊ  (उत्तर प्रदेश)।  मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उत्पादन उपलब्ध कराने कराए जाने के उपलक्ष में आयोजित ‘संकल्प की सिद्ध’ कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आज का दिन राज्य के अन्नदाता किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतरने के लिए कृषकों को सिंचाई के लिए बिल माफी के कार्यक्रम को मूर्त रूप देने जा रही है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर शेखावत लोकसभा चुनाव हारने के लिए गहलोत का यह है गेम प्लान

प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य है, कि देश का किसान आत्मनिर्भर बने और विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप दे सके। उत्तर प्रदेश में देश की कुल 11% कृषि योग्य भूमि प्रदेश का अन्नदाता किसान इसी भूमि से देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20% प्रतिशत उत्पादित करता है। प्रदेश के 15 लाख किसान परिवारों के माध्यम से 75 लाख से अधिक लोग इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। डबल इंजन सरकार ने जो कहा उसे करके दिखाया। प्रदेश में 14 लाख 78591 निजी नलकूप है। इन सभी को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

यह कार्यक्रम 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। आज इसे आगे बढ़ते हुए निरंतरता गति दी जा रही है। गत वर्ष के लिए बजट में 1500 करोड रुपए का प्रावधान था। इस वर्ष इसके लिए 2400 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के 14,78,000 अन्नदाता किसानों को पीएम कुसुम योजना या ऊर्जा विभाग की सोलराईजेशन पॉलिसी के अंतर्गत सोलर पैनल उपलब्ध कराने से जोड़ा जायेगा। इससे अन्नदाता किसानों की आमदनी भी होगी और उन्हें बिजली के बल से मुक्ति भी मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा है, कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने निजी नलकूपों के बिल माफ करने का अभिनंदनीय फैसला किया है। इसी उपलक्ष्य पर अप उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने कहा है, कि गरीब किसान महिला तथा नौजवान का विकास कर मुख्य धारा में लाने तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार कार्य किये जा रहें हैं।

यह भी पढ़ें : जोधपुर शेखावत लोकसभा चुनाव हारने के लिए गहलोत का यह है गेम प्लान