एमपी में मेधावी छात्रों को भूल गई सरकार, अब तक नहीं मिली लैपटॉप राशि।
इस बार 75% से अधिक अंक लाने वाले 90 हज़ार 400 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी जानी है। जिन पर क़रीब 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हर साल शासन की ओर से प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार हुए प्रदान किए जाते हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।
सरकारी स्कूलों का सत्र समाप्त होने में 2 महीने का समय शेष है। लेकिन अब तक पिछले वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि का वितरण नहीं हो पाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों की संख्या भी शासन को सौंप दी है। लेकिन अब तक शासन से लैपटॉप के लिए राशि नहीं मिल पाई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए ₹25000 की राशि दी जानी है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम जारी हुए 10 महीने बीत चुके हैं। अब तक शासन से इसके लिए बजट की स्वीकृति ही नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें – UPSTF को मिली बड़ी सफलता, STF ने अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त को किया गिरफ़्तार।
90 हज़ार 400 विद्यार्थियों को लैपटॉप…..
इस बार 75% से अधिक अंक लाने वाले 90 हज़ार 400 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी जानी है। जिन पर करीब 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हर साल शासन की ओर से प्रतिभाशाली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत में विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं।
अब इस पत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए संशय विद्यार्थियों को पहले यह राशि दिसंबर के अंत तक मिल जाती थी। लेकिन वर्ष 2023 और 24 के 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को यह राशि अब तक नहीं मिली है।
अधिकारियों का कहना है कि राशि के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजा गया था। लेकिन अभी तक राशि नहीं मिली है। इससे विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि नहीं दे सके हैं। इस बार राशि मिलने से वर्ष 2024 -25 की माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को राशि मिलने पर संशय बना हुआ है।
प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि का वितरण होना है। इसके लिए शासन स्तर से तिथि निर्धारित होंगी। अभी तक इसके लिए बजट नहीं मिला है।