एमपी में छात्राओं को 10 महीने मिलेंगे ₹500, गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
अब छात्राएं दोनों में से एक योजना में 500 ₹500 प्रतिमाह लेने के लिए पंजीयन करा सकेंगी। पोर्टल फरवरी तक खुला रहेगा। इसमें पूर्व छात्राओं का नवीनीकरण किया जाएगा। वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के नवीन पंजीयन होंगे। गांव की बेटी योजना के लिए ग्रामीण छात्रा को ग्रामीण निवासी होना अनिवार्य है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।
मध्य प्रदेश के कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रतिभा किरण और गांव की बेटी योजना में पंजीयन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है।
अब छात्राएं दोनों में से एक योजना में 500-500 रुपए प्रतिमाह लेने के लिए पंजीयन करा सकेंगी। पोर्टल फरवरी तक खुला रहेगा। इसमें पूर्व छात्राओं का नवीनीकरण किया जाएंगा। वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्राओं के नवीन पंजीयन होंगे।
12वीं में 60 फ़ीसदी अंक और बीपीएल…….
आपको बता दें कि गांव की बेटी योजना के लिए ग्रामीण छात्रा ग्रामीण निवासी होना अनिवार्य है। वहीं, 12 वीं में 60 फ़ीसद अंक होने के साथ उसका गरीबी रेखा के नीचे होना जरूरी है। इसके बाद विभाग उसे साल के 10 महीने 500-500 रुपए देगा।
वहीं, प्रतिभा किरण योजना के लिए शहरी क्षेत्र की छात्राओं को 12वीं में 60 फ़ीसद अंक लाना अनिवार्य है।
उनको भी 10 महीने तक 500-500 रुपए प्रतिमा दिए जाएंगे। दोनों योजनाओं के लाभार्थी छात्राएं प्रदेश के किसी भी निजी सरकारी कॉलेज में प्रवेश ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें – महाकुम्भ में पूरे सेवा भाव से अपनी सेवाएं देगा रेलवे प्रशासन