एमपी के गुना में सहरिया परिवार की झोपड़ी पर दबंगों ने चलाया ट्रैक्टर, मुंह पर पेशाब करने का आरोप।

एक पक्ष के ज्ञानी सिंह सहरिया और दूसरे पक्ष केंद्र भान सिंह यादव की शिकायत पर दोनों तरफ से प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों के बीच ज़मीन का विवाद है। इंद्रभान करके की महू का निवासी है। उसकी जमीन पट्टे के पिता के नाम की बरखेड़ा में है। रात में 2:00 बजे दोनों पक्ष में झगड़ा होने के बाद कार्यवाही की है। ट्रैक्टर से फ़सल उजाड़ने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों में लंबे समय तक जमीनी विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी ने सुबह फिर से झगड़ा होने के बाद बताई है। पेशाब पिलाने और कारण लगाकर मारने की बात मैं पता करता हूं। विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार को भी पत्र लिखा था पर अभी तक निराकरण नहीं हुआ है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार गुना (मध्य प्रदेश )।

गुना ज़िले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम करीली में बीतीं रात दबंगों ने एक सहरिया परिवार पर कहर ढा दिया। सर्द में रात करीब 2:00 बजे ट्रैक्टरों से पहुंचे 15- 20 लोगों ने गहरी नींद में सो रहे सहरिया परिवार की झोपड़ी पर ट्रैक्टर चला दिए। अचानक हुए हमले से परिवार उठकर अपनी जान बचाते हुए भागा। दबंगों ने उन्हें घेर लिया और 2 घंटे तक बंधक बनाकर मार-पीट की। प्रेम भाई पत्नी हरि सिंह सहरिया ने बताया है कि बरखेड़ा नहर के पास हमारी ज़मीन पर बनी झोपड़ी में मेरे अलावा पति हरि सिंह, बेटा सोनू, देवरा ज्ञानी सिंह, भतीजा राजू, देवरानी विद्दी बाईं सो रहे थे। इसी बीच रात के 2:00 बजे गांव के पूर्व सरपंच, उसके दो बेटे और 15- 20 रिश्तेदार दो ट्रैक्टरों से आएं।

यह भी पढ़ें – सांसद ने महाविद्यालय में अध्ययनरत 122 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट प्रदान किया

उन्होंने ट्रैक्टरों से हमारी 10 बीघा गेहूं की फ़सल को उजाड़ दिया। झोपड़ी पर ट्रैक्टर चला दिया। बिजली करंट से हमें मारने के लिए डीपी के पास ले गए। लेकिन बिजली चले जाने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। इसके बाद एक दबंग ने हमारे मुंह पर कथित पेशाब की। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह पुलिस आई और इसके बाद हरि सिंह, ज्ञानी सिंह, और राजू को थाने ले गई। दर्द से कराह रही महिला ने बताया है कि दबंगों ने हमें घेरकर रात भर मारा। हम लोग खेत में ही पड़े रहें।

दोनों ओर से दर्ज हुए केस…….

पेशाब पिलाने जैसा कुछ मामला नहीं है। मार-पीट हुई है। प्रकरण दर्ज़ कर रहे हैं। एक पक्ष के ज्ञानी सिंह सहरिया और दूसरे पक्ष के इंद्रभान सिंह यादव की शिकायत पर दोनों तरफ से प्रकरण दर्ज़ किया गया है। दोनों के बीच ज़मीन का विवाद है। चंद्रभान करके ही महू का निवासी है। उसकी जमीन पट्टे की पिता के नाम की बरखेड़ा में है। रात में 2:00 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा होने के बाद कार्यवाही की है। ट्रैक्टर से फ़सल उजाड़ने की बात सामने आई है- अभिषेक तिवारी थाना प्रभारी सिरसी।

दोनों पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद चल रहा है…….

दोनों पक्षों में लंबे समय से ज़मीनी विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी ने सुबह फिर से झगड़ा होने की बात बताई है। पेशाब पिलाने और करंट लगाकर मारने की बात मैं पता करता हूं। विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार को भी पत्र लिखा था। पर अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी कुल्हाड़ी से चोट आई है। क्रॉस मामला दर्ज़ किया गया है। मैं मौके पर ही जा रहा हूं। सहरिया पक्ष के फरियादी ने आवेदन में पेशाब पिलाने जैसा कोई जिक्र नहीं किया है। अब अगर कोई बात है तो मैं पता करता हूं।

विवेक अष्ठाना, एसडीओपी गुना मध्य प्रदेश।

यह भी पढ़ें –सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया का नगर विकास मंत्रालय के द्वारा स्थाई समिति का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों ने किया स्वागत