मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, अधिकारी बनकर मंच तक पहुंचा युवक, पुलिस ने पकड़ा तो बोला मुख्यमंत्री के साथ फोटो खींचना था।
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन आए थे। यहां वह रुद्र सागर पर बने सम्राट अशोक सेतु ब्रिज का लोकार्पण कर रहे थे। इसके लिए मंच बनाया गया था। मंच पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा पुलिस बल भी लगाया गया था। इसके बावजूद मंच के समीप संदिग्ध युवक कोट पैंट पहने हुए गले में आईडी कार्ड टांग कर मंच पर पहुंच गया। उसके हाथों में मध्य प्रदेश शासन का स्टीकर लगा वॉकी-टॉकी भी था।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार उज्जैन (मध्य प्रदेश )।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई है। दरअसल, शनिवार को रुद्र सागर में बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण के दौरान मंच तक एक युवक पहुंच गया था। युवक ने कोट पैंट पहन रखा था। उसके हाथों में वॉकी-टॉकी और गले में आईडी कार्ड लटका हुआ था। शंका होने पर एएसपी ने उससे पूछताछ की तो वह खुद को मुख्यमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बताने लगा। संदिग्ध होने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, फिलहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था।
——–++++++
यह है पूरी घटना…………..
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन आए थे। यहां वह रुद्र सागर पर बने सम्राट अशोक सेतु ब्रिज का लोकार्पण कर रहे थे। इसके लिए मंच बनाया गया था। मंच पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा, पुलिस बल भी लगाया गया था।
यह भी पढ़ें – थाना मंडी पुलिस और नियातृ निगम चौकी प्रभारी की पुलिस टीम ने शातिर मोटरसाइकिल चोर पकड़ा।
इसके बावजूद मंच के समीप संदिग्ध युवक कोट पैंट पहने हूए था, उसके गले में आईडी कार्ड टंगा हुआ था और वह मंच पर पहुंच गया। उसके हाथों में मध्य प्रदेश शासन का स्टीकर लगा वॉकी-टॉकी भी था।
युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर एएसपी नितेश भार्गव को शंका हुई, पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह खुद को मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल अधिकारी बताने लगा।
——–++++++
पुलिस को गुमराह कर रहा है युवक………..
दो दिनों से पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ में जुटी है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस मकसद से कार्यक्रम में घुसा था। उसके पास आईडी कार्ड और वॉकी-टॉकी कहा से आया था। दो दिनों से वह पुलिस को गुमराह कर रहा है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया है कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति देखते हुए उसे पकड़ लिया गया था। उसके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।
युवक का पत्नी से विवाद होना सामने आया है। पत्नी युवा के ख़िलाफ़ दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्ज़ करवा रखा है। पूरे परिवार की गतिविधियों की जांच जा रही है।
फिलहाल यह सामने आया है कि युवक कम के साथ फोटो खिंचवाकर खुद को प्रमोट करना चाहता था।
मगर इसके बाद भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सब कुछ स्पष्ट होने के बाद भी कार्यवाही की जाएंगी।
यह भी पढ़ें – वैलेंटाइन डे पर दुल्हन प्रेमी संग फुर्र, जनवरी में हुई थी शादी, फ़ोन पर बोली दहेज़ का सामान लौटा देना।