मैहर में तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे हैं भोपाल के 04 श्रद्धालुओं की मौत।

स्कॉर्पियो में सवार भोपाल के 07 कुंभ यात्रियों में से 03 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले शिविर अस्पताल मैहर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार मैहर (मध्य प्रदेश )।

गुरुवार अल सुबह 3:00 बजे एन एच 30 पर एक सड़क हादसे में जहां 04 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज़ के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियो सवार राम मंदिर पास प्रयागराज जा रही बस को पीछे से तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो से  टक्कर मार दी।

स्कॉर्पियो में सवार भोपाल के 07 कुंभ यात्रियों मे से 03 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की मौत अस्पताल में हो गई है।

दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले सिविल अस्पताल मैहर लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों का हाल जानने मैहर तहसीलदार जितेंद्र पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी यात्री प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे थे।

मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने बताया है कि घटना के बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है। घायलों को इलाज़ के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें – प्रदेश के इन 32 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर भी शामिल है।