बहराइच में सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर मातृशक्ति दिवस का हुआ आयोजन

कांग्रेस नेता विनय सिंह ने सेनानी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : शक्ति सिंह : बहराइच। भारत की पहली महिला राज्यपाल और स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की 76वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने मातृशक्ति दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं और महिलाओं के साथ सेनानी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक सलामी देकर नमन किया।

यह भी पढ़ें : भागलपुर के बरारी रोड में शिक्षा और संस्कार का उत्सव… देखें Video

महिलाओं की प्रेरणास्रोत थीं सरोजिनी नायडू

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता संजय शुक्ल ने कहा, सरोजिनी नायडू भारतीय महिलाओं की प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय व्यक्तित्व थीं। उन्होंने अपने जीवन में महिलाओं की स्वतंत्रता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

कार्यक्रम आयोजक और कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि 1925 में कानपुर कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता कर सरोजिनी नायडू ने यह साबित किया कि महिलाएं भी राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभा सकती हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं और एक महान कवयित्री भी, जिन्हें भारत कोकिला कहा जाता था।

नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति

कांग्रेस नेत्री सुषमा त्रिपाठी ने कहा, उठो हमारे देश की नारी, दुश्मन ने ललकारा है। तीर और तलवार उठा लो, भारत देश तुम्हारा है। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। इस दौरान राजकुमारी, वनदेवी, कबूतरी देवी, तबस्सुम बेगम, अफसर जहां, कुसमा देवी और शांति यादव ने भी सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

सरोजिनी नायडू का योगदान अमूल्य

गौरतलब हो कि सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 2 मार्च 1949 को उनके निधन से पूरे देश को गहरा आघात पहुंचा था।

यह भी पढ़ें : भागलपुर के बरारी रोड में शिक्षा और संस्कार का उत्सव… देखें Video