ममता कुलकर्णी को लगा बड़ा झटका, महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित, महाकुंभ में ली थी संन्यास की दीक्षा।

महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में सन्यास ग्रहण करने की घोषणा की थी। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में श्री यमई ममता नंदगिरी के नाम से आध्यात्मिक पहचान दी गई थी और महामंडलेश्वर बनाया गया था। जब से ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था तब से ही अखाड़े में विरोध के स्वर उठने लगे।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )।

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। साथ ही महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद से निष्कासित कर दिया गया है। दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। यह फैसला किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास द्वारा लिया गया है। जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति होंगी।

महाकुंभ फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी हाल ही में महाकुंभ में सन्यास ग्रहण करने की घोषणा की थी। इधर ममता कुलकर्णी ने अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी। इसके बाद संगम तट पर पिंडदान कर ममता कुलकर्णी संन्यास की दीक्षा ली थी।

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में श्री यमई ममता नंद गिरी नाम से आध्यात्मिक पहचान दी गई थी और महामंडलेश्वर बनाया गया था। जब से ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था तब से ही अखाड़े में निरोध के स्वर उठने लगे हैं। किन्नर अखाड़े के सदस्यों ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई और इसे अखाड़े के परंपरा के ख़िलाफ़ बताया है। इस विवाद के बीच अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने कठोर कदम उठाते हुए ममता कुलकर्णी और डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर अखाड़े से निष्कासित करने का फैसला लिया।

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर कई संत नाराज़गी जता चुके हैं। उनके मुताबिक, ऐसे प्रतिष्ठित पद के लिए सालों के आध्यात्मिक अनुशासन और समर्पण की जरूरत होती है। फिर कैसे ममता को एक ही दिन में महामंडलेश्वर चुन लिया गया?

किन्नर अखाड़ा अब नए महामंडलेश्वर आचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि किन्नर अखाड़ा अपनी परंपराओं और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा। ममता कुलकर्णी की संन्यास यात्रा विवादों में घिर गई है। जहां एक और उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग को अपनाने का दावा किया। दूसरी ओर किन्नर अखाड़े ने उन्हें अपने पद से हटा दिया है। अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी क्या कदम उठाते हैं?

यह भी पढ़ें – UPSTF को मिली बड़ी सफलता, STF ने अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त को किया गिरफ़्तार।