माध्यमिक शिक्षा मंडल- पांचवी-आठवीं कक्षा में इस बार छोटे जवाब अधिक देना होंगा।

सरकारी स्कूलों में भाषा विषय की राज्य स्तर के पाठ्य पुस्तक से और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अन्य विषयों के प्रश्न पत्र एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक से पूछे जाएंगे। भोपाल जिले में दोनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 68,000 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें पांचवी के 34,213 और आठवीं के 34,773 विद्यार्थी शामिल होंगे।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों की रूपरेखा और अंग योजना जारी हो गई है। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रश्नों के छोटे-छोटे उत्तर अधिक देने होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान भरो और अति लघु उत्तरीय प्रश्न अधिक पूछे जाएंगे। वहीं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या बहुत कम होंगी।

यह भी पढ़ें – भागलपुर बिहपुर में भव्य विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब… देखें Video

  1. मंडल कि यह वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी।
  2. इस परीक्षा के लिए प्रदेश में 12 हज़ार केंद्र बनाए गए हैं।
  3. दोनों कक्षाओं के क़रीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
  4. इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
  5. परीक्षा परिणाम के लिए अभिभार अंक भी निर्धारित कर दिया गया है।
  6. इसके मुताबिक, अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए अंक 20, वार्षिक परीक्षा लिखित अधिभार अंक 60 और वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट कार्य के लिए अभिभार अंक 20 निर्धारित किए गए हैं।
  7. प्रत्येक विषय में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 04 होगी। वहीं 05 बहुविकल्पीय प्रश्न, 05 रिक्त स्थान भरो और 06 अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  8. लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या भी 06 होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न-पत्र तैयार होंगे।
  9. सरकारी स्कूलों के लिए प्रश्न पत्र राज्य स्तर से तैयार कराएं जाएंगे। जबकि निजी स्कूल निर्धारित ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्नपत्रों को स्वयं तैयार कराएंगे।
  10. सरकारी स्कूलों में भाषा विषय राज्य स्तर के एससीईआरटी पाठ्य-पुस्तक से और निजी स्कूलों में एनसीआरटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अन्य विषयों के प्रश्न पत्र एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक से पूछे जाएंगे।

भोपाल ज़िले के 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल होंगे…..

भोपाल जिले में दोनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 68 हज़ार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें पांचवी के 34,213 और आठवीं के 34,773 विद्यार्थी होंगे। जिले में करीब 250 केंद्र बनाए गए हैं।

प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक विषय के बाह्य एवं आंतरिक मूल्यांकन में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करने वाले परीक्षार्थी को फिर से परीक्षा देनी होगी। उसने भी पास नहीं हुए तो उसी कक्षा में दोबारा पढ़ना होगा।

परीक्षा अंक की योजना…….

  1. छमाही परीक्षा – अधिभार 20 अंक….
  2. वार्षिक परीक्षा लिखित – 60 अंक…..
  3. आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य – 20 अंक…..

लिखित परीक्षा के प्रश्नों का पैटर्न ऐसा होगा……..

  1. बहुविकल्पीय प्रश्न – पांच अंक, पांच प्रश्न…
  2. रिक्त स्थान की पूर्ति वाल अंक – पांच अंक, पांच प्रश्न…..
  3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 12 अंक, 6 प्रश्न…
  4. लघु उत्तरीय प्रश्न- 18 अंक, 6 प्रश्न…..
  5. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 20 अंक, 4 प्रश्न….

यह भी पढ़ें – सोने के 24 जोड़ी टॉप्स चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ़्तार, शामली, उत्तर प्रदेश।