मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों के 7,900 छात्रों को बुधवार को मिलेंगी स्कूटी, ई- बाइक के लिए मिलेंगे 1 लाख ,10 हज़ार रुपये।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। शासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023 और 24 में सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में सर्वोच्च प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों छात्रों को स्कूटर निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 7,900 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बुधवार 5 फरवरी को स्कूटर प्रदान किया जाएंगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11:00 बजे राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूटर निःशुल्क प्रदान करेंगे।

12 वीं के टॉपर को मिलेंगे स्कूटर…….

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। शासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023 और 24 में सरकारी स्कूलों में 12 वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्रा को स्कूटर निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

स्कूटर नहीं लेने पर मिलेंगे 95 हजार रुपए…….

इसके लिए विद्यार्थियों को विकल्प भी दिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी स्कूटर नहीं लेना चाहता है, तो उसे 95,000/- की राशि प्रदान की जाएंगी। अगर कोई ई- स्कूटर लेना चाहता है, तो उसे 1 लाख 10 हज़ार रुपए में प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – पूर्वोत्तर की बात कर रहे हैं, मणिपुर कब जाएंगे? प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस का सवाल।