मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेंगा नकद पुरस्कार, खेलों में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदक विजेता हो।

पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ओपन या स्कूल स्तरीय खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक लाने पर क्रमशः 10 हज़ार, 08 हज़ार, 06 हज़ार रुपए का पुरस्कार दिया जाएंगा।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।

पुलिसकर्मियों के बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस मुख्यालय बड़ा कदम उठाने जा रह हैं। अब खेलों में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदक लाने वाले बच्चों को 03 हजार रुपए से लेकर 10 हज़ार रुपए तक नकद पुरस्कार दिया जाएंगा। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ओपन या स्कूल स्तरीय खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक लाने पर क्रमशः 10 हज़ार, 08 हजार, 06 हज़ार रुपए का पुरस्कार दिया जाएंगा।

  1. इसी तरह से राज्य स्तरीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक लाने पर क्रमशः 05 हज़ार, 04 हज़ार, 03 हज़ार रुपए का पुरस्कार मिलेंगा।
  2. इसके पहले बोर्ड परीक्षा में निर्धारित से अधिक अंक लाने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम पुलिस मुख्यालय प्रारंभ कर चुका है।
  3. इसके पहले बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित से अधिक अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम पुलिस मुख्यालय प्रारंभ कर चुका है।
  4. इसका लाभ आरक्षक से लेकर आईपीएस अधिकारियों तक को मिलेगा।
  5. एडीजी कल्याण ने इस संबंध में सभी जोनल आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक और पुलिस इकाइयों के प्रमुखों को निर्देशन निर्देश जारी कर दिए हैं।
  6. अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में अपने ज़िले या इकाइयों की इस तरह के बच्चों की जानकारी पुलिस मुख्यालय को देनी होंगी।
  7. अनिल कुमार ने कहा है कि पुरस्कार योजना से बच्चे प्रोत्साहित होंगे। उन्हें प्रतिस्पर्धाओं में पहुंचने का नया प्लेटफार्म मिलेगा।

यह भी पढ़ें – न हो किसी के साथ अन्याय समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : सीएम योगी