मध्य प्रदेश में 18 हज़ार स्क्वेयर फीट में बन रही विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद जी की 3(D) रंगोली।
मुख्यमंत्री यादव लॉन्च करेंगे प्रदेश व्यापी युवा शक्ति मिशन। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ध्येय मंत्र को धरातल पर लाने के उद्देश्य से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। युवा शक्ति मिशन युवाओं के लिए तो विशेष ही है यह मध्य प्रदेश को भी गौरवांवित करने वाला है। इस दिन मध्य प्रदेश के नाम पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा हैं।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशन कमीशन के रूप में लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ध्येय मंत्र ज्ञान पर ध्यान (ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण पर रहा है। उनके सशक्त एवं विजनरी नेतृत्व में प्रदेश सरकार का विशेष फोकस युवाओं के सशक्तिकरण पर है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लॉन्च करेंगे प्रदेश व्यापी युवा शक्ति मिशन।
डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ध्येय मंत्र को धरातल पर लाने के लिए उद्देश्य से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” प्रारंभ किया जा रहा हैं।
18 हजार स्क्वेयर फीट में बन रही, विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद जी की 3 D रंगोली।
- युवा शक्ति मिशन युवाओं के लिए विशेष ही है। यह मध्य प्रदेश को भी गौरवांवित करने वाला है। इस दिन मध्य प्रदेश के नाम पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है।
- स्वामी विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवाओं के लिए मिशन लॉन्च करेंगे, इसके साथ ही भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3 D रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
- रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी दिखाई देंगे।
- इस रंगोली को बनवाने के पीछे सीएम डॉ मोहन यादव का उद्देश्य युवाओं को हर प्रकार से प्रेरित करना है। वे इस रंगोली से युवाओं को संवाद, सामर्थ्य और स्मृद्धि का संदेश देंगे।
इंदौर की शिखा और उनकी टीम बना रही रंगोली।
- इस 3 D रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लगा है। इस रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम तैयार कर रही है।
- शिखा शर्मा देश की सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एम्बेसडर हैं। व्हेन नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्ट पुरस्कार जीत चुकी हैं।
- जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला था।
- शिखा दसवीं क्लास से बच्चों को कला सीखा रही है। वह विश्व के क़रीब 70,000 बच्चों को कला सीखा चुकी हैं। इन्हें रंगोली क्वीन के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें – सरकार के मानवीय उदासीनता स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के कारण प्राइवेट चिकित्सक नवजात शिशुओं के जानलेवा हुए साबित