मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पंडित शास्त्री का देहांत, शिवराज सिंह चौहान और जीतू पटवारी ने दी श्रद्धांजलि।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आचार्य पंडित ओम नारायण शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दतिया के पीतांबरा पीठ के आचार्य पंडित ओम नारायण शास्त्री का गुरुवार को देहांत हुआ।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार दतिया (मध्य प्रदेश )।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पंडित का ब्रह्मलोक गमन हो गया है। प्रदेश के दतिया के पंडित आचार्य ओमनारायण शास्त्री का देहांत हो गया है। उनके घर पर समूचे क्षेत्र में शोक छा गया।

दतिया के पीतांबरा पीठ के आचार्य पंडित ओम नारायण शास्त्री के प्रदेश के साथ ही देश भर में लाखों अनुयायी है। उनके ब्रह्मलोक गमन पर अनुयायी पीठ पर एकत्रित हो गए।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आचार्य ओमनारायण शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें – 🌸 रंगों की हो सौगात, खुशियों का हो साथ! 🎨 💐रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाईयाँ💐

दतिया की पीतांबरा पीठ के आचार्य पंडित ओम नारायण शास्त्री का गुरुवार का देहांत हुआ। पीतांबरा पीठ समिति सदस्य ने बताया है कि आचार्य शाम 5:30 बजे ब्रह्मलोक गमन हो गए। आचार्य पंडित ओम प्रकाश शास्त्री संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। उनके निधन का समाचार पाकर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा –

पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य, श्रद्धेय पंडित श्री ओम नारायण शास्त्री जीके देवलोक गमन का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है।

ईश्वर से प्रार्थना करते है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके अनुयायियों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूज्य आचार्य जी को भावभीनी श्रद्धांजलि !

।। ओम् शांति ।।

पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य, पंडित श्री ओम नारायण शास्त्री जी के देवलोक गमन का समाचार सुनकर हृदय बहुत दुःखी है।

यह भी पढ़ें – झांसी में चिकित्सा, शिक्षा एवं अवैध खनन की ओर दीजिए ध्यान, मुख्यमंत्री से मांग।