लाउडस्पीकर तुरंत उतरवाएं, महाशिवरात्रि से होली तक धर्मस्थलों पर अभियान, बैठक में मुख्यमंत्री योगी के कड़े तेवर।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों को लेकर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। धार्मिक परंपरा और आस्था को सम्मान दें। लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। संदिग्ध लोगों पर नज़र रखें। परंपरा के खिलाफ किसी नए आयोजन को अनुमति न दी जाएं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के बाहर भीख मांगने वालों को नियोजित किया जाएं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार लखनऊ (उत्तर प्रदेश )।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि से होली, रमजान जैसे त्योहारों के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि जन आस्था को पूरा सम्मान है‌। लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएंगी। धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाएं जाने की जानकारी मिल रही है। इसके ख़िलाफ़ फौरन एक्शन लिया जाएं।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री के स्वागत में भागलपुर तैयार, सुरक्षा, ट्रैफिक और कार्यक्रम की विशेष तैयारियां पूरी… देखें video

“आस्था का सम्मान लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं”…….

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों को लेकर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। धार्मिक परंपरा और आस्था को सम्मान दें। लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएंगी। संदिग्ध लोगों पर नज़र रखें। परंपरा के ख़िलाफ़ किसी नए आयोजन को अनुमति न दी जाएं। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों के बाहर भीख मांगने वालों को नियोजित किया जाएं।

धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर पर हो एक्शन……….

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक में कहा, “कई क्षेत्रों से धर्म स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाएं जाने की शिकायत मिल रही है। इस पर फौरन एक्शन लेने की जरूरत है। धर्मस्थल परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज़ नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो नोटिस दें। समन्वय से लाउडस्पीकर उतरवाएं, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें – प्रयागराज में जाम का झाम: यातायात व्यवस्था चरमराई, श्रद्धालुओं की भीड़ से बढ़ी मुश्किलें… देखें Video