Los Angeles में फिर भड़की आग, 8,000 एकड़ से ज़्यादा जंगल जलकर हुआ राख।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोबारा भड़की यह आग घातक दिखाई दे रही है। जिससे काफ़ी नुकसान हो सकता है। इस बार यह आग कास्टिक झील के पास की पहाड़ियों में लगी है। जो तेज़ी से फैल रही है। इस आग ने मात्र दो घंटे में 8000 एकड़ इलाके को अपने आगोश में ले लिया है। आग भड़कने के पीछे का कारण सांता एना की सूखी हवाएं हैं। आग के धुंए से बड़े काले बादल भी बन रहे हैं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार एजेंसी नई दिल्ली।

हालात लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग एक बार फिर भड़क गई है। यहां आग जंगल से लेकर शहरों तक फैल रही है। यह आग शांत होने के बजाय बुधवार को और भी ज़्यादा भड़क गई है। जिससे भारी नुकसान हो रहा है। लॉस एंजेलिस काउंटी में एक बार फिर जंगल की आग तेज़ी से फैल चुकी है। जिससे उसके आस-पास के इलाकों खाली कराया जा रहा है। इस बार आग कास्टिक झील के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में लगी है। 

यह दोबारा भड़की आग घातक दिखाई दे रही है। जिससे काफी नुकसान हो सकता है। इस बार यह आग कास्टिक झील के पास की पहाड़ियों में लगी है। जो तेजी से फैल रही है। इस आग ने मात्र दो घंटों में 8000 एकड़ इलाके को अपने आगोश में ले लिया है। आग भड़कने के पीछे का कारण सांता एना की सूखी हवाएं हैं। यह आग से अब तक कोई भी घर या व्यवसाय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मगर झील के आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 31,000 लोगों को खाली करने का आदेश दिया गया है। वहीं पहले से लगी आग के कारण प्रशासन 5000 लोगों को प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल चुका है।

यह भी पढ़ें – मोबाइल फ़ोन चोरी होते ही खटाखट होने लगा यह काम, बैंक जाते ही खुली पोल, पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से फूले हाथ-पैर।

उत्तरी इलाके में दो नई आग जल रही है। वहीं पहले से लगी आग अब भी जल रही है‌। इस महीने की शुरुआत में आग के कारण लॉस एंजेलिस का काउंटी इलाके को काफ़ी नुकसान हो चुका हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सैन डिएगो और ओशयन साइड के पास दक्षिण में भी दो अन्य आग लगी हुई है। जो की छोटी आग है। हालांकि, फायर डिपार्टमेंट ने दोनों आग पर काबू पा लिया है।

लॉस एंजेलिस का मौसम आग भड़कने के लिए अनुकूल है। जिससे वहां बार-बार ऐसे हादसे होते रहते हैं। इस समय वहां हवाओं के कारण बार-बार आग भड़क रही है। जिससे खतरा बढ़ रहा है। इस समय वहां हवाओं के कारण काफ़ी नुकसान हो रहा है। लॉस एंजेलिस के मौसम विभाग के अनुसार, इस वक्त वहां हवाएं 20 से 30 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही है। साथ ही पूरे दिन हवा चलने और गति बढ़ने का अनुमान भी है‌। इस वज़ह से आग बुझाने का कार्य प्रभावित हो सकता है। वायु सैनिकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लॉस एंजेलिस में पहले जिन इलाकों में आग लगी थी। वह जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। आग से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। यहां आग लगने से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों के लापता होने की भी खबरें है। जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पहले से लगी आग से 22,000 घर जल चुके हैं।

यह भी पढ़ें – मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, अभिषेक ने खोला राज़, बताया कैसे हुए कामयाब भारत के युवा T20 स्टार।