इंडो-नेपाल सीमा पर बहाल हुई जिंदगी, कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील से मिली राहत

चार दिन से भारत नेपाल सीमा पर फंसे वाहन कड़ी सुरक्षा के बीच हुए सीमा पार

संतोष शुक्ला : भारत-नेपाल सीमा। नेपाल में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। स्थिति सामान्य होते देख नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट दी है। कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद गुरुवार को भारतीय सीमा क्षेत्र में चार दिन से फंसे वाहनों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीमा पार की। पूरे दिन आवागमन सामान्य रहा लेकिन कर्फ्यू की दहशत के चलते सड़कों पर अधिक आवागमन नहीं दिखा। हालांकि चार दिन से घरों में कैद लोग जरूरी सामानों की खरीद के लिए घर से बाहर निकले। कर्फ्यू में डील के साथ ही धारा 144 लगा दी गई है जिसके चलते समूह में लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें : बकरी बैंक के महिलाओं के साथ मनाया गया विश्व पशु दिवस
गौरतलब हो कि पडोसी राष्ट्र नेपाल के बांके जिला अंतर्गत उपमहानगर पालिका नेपालगंज मे मंगलवार को दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक टकराव हुआ था। इसके बाद आगजनी पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थी। तनाव और बिगड़ते हालात को देखते हुए नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने कर्फ्यू का आदेश दे दिया था। इसके बाद नेपालगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

कर्फ्यू के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए थे वहीं भारतीय सीमा क्षेत्र में नेपाल जाने वाले वाहनों की कतारे लग गई थी। नेपाल में कर्फ्यू के कारण भारतीय सीमा क्षेत्र के बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया था। हालांकि कर्फ्यू के चार दिन बीतने के बाद हालात सामान्य होते देखकर गुरुवार भोर में नेपाल के गृह मंत्रालय की ओर से कर्फ्यू में ढील देने का आदेश जारी किया गया। गुरुवार को पूरे दिन कर्फ्यू में डील के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। घरों में कैद लोग बाहर निकले और जरूरी सामानों की खरीद की।

नेपाल के बाँके जिला के जिलाधिकारी विपिन आचार्य ने कहा कि स्थिति सामान्य है, हालत काफी तेजी से सुधर रहे हैं इस कारण कर्फ्यू में छूट दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि गुरुवार को कर्फ्यू में ढील के बाद स्थिति काफी बेहतर रही। लेकिन धारा 144 लगी हुई है। ऐसे में किसी प्रकार के जुलूस और प्रर्दशन की अनुमति नही है, जिलाधिकारी ने कहा कि कर्फ्यू में छूट के दौरान एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही बैनर, सभा, पोस्टर, पर्चा वितरण आदि पर पूर्णतया प्रतिबन्ध है।
यह भी पढ़ें : बकरी बैंक के महिलाओं के साथ मनाया गया विश्व पशु दिवस