कल रात आये भूकंप से नेपाल में अब तक 140 मौत हो चुकी हैं: संचार सेवाएं ठप्प हैं।पिछली रात से अब तक भूकंप के लगभग 159 झटके दर्ज हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार भूकंप से हुए जान माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है अभी और अधिक नुकसान होने का अनुमान है

TV9BHARATSAMACHAR : New Delhi: काठमांड : हराष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, रात में आए भूकंप के बाद से अब तक भूकंप के लगभग 159 झटके दर्ज हुए हैं। पश्चिमी नेपाल में आधी रात से ठीक पहले शुक्रवार को 6.4 तीव्रता के भूकंप से मृतकों की संख्या 140 हो गई है। सोर्स प्रधान मंत्री सचिवालय नेपाल : भूकंप से लगभग 140 लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों की संख्या मे वृद्धि की संभावना बनी हुई है। एसोसिएटेड प्रेस को नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों से संचार सुबिधाएँ ठप्प पड़ी है। संचार संपर्क कट गया है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र की रिपोर्ट मे कल रात से अब तक लगभग 159 झटके दर्ज हुए हैं। नेपाल सेना और नेपाल पुलिस दोनों के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भूकंप से हुए भूस्खलन से बचाव कर्मियों को राहत के कार्यों में कुछ स्थानों पर बाधा आ रही है।

यह भी पढ़ें : अज्ञात वाहन की ठोकर से मार्ग दुर्घटना में हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के  बाबू का निधन

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 थी और 10 किमी की गहराई पर नेपाल में भूकंप का केंद्र था। एनसीएस ने कहा कि पिछली रात का भूकंप, नेपाल मे पश्चिमी मंदिर शहर जुमला के आस -पास केंद्रित था,। रात करीब 11:32 बजे भूकंप आया है । नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र जाजरकोट में था,। जो काठमांडू से लगभग 250 मील उत्तर पूर्व में है।

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

नेपाल के प्रधानमंत्री ने शनिवार सुबह मेडिकल टीम के साथ राहत सामग्री लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। और अपने लोगों के दुख की इस घड़ी में उनका हाल जाना और सभी मदद का भरोसा दिया। प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल “प्रचंड” ने शुक्रवार रात 11:47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय पीड़ा एवं आर्थिक नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी 3 सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया है।

यह भी पढ़ें : अज्ञात वाहन की ठोकर से मार्ग दुर्घटना में हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के बड़े बाबू का निधन।