कोदो की रोटी खाने से एक परिवार के आठ लोग बीमार, कटनी का यह तीसरा मामला।
जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद क्षेत्र के बड़ी गांव निवासी श्याम सुंदर पटेल के परिवार के सदस्यों ने घर में सुबह नाश्ते में कोदो से बनी रोटी और सब्जी खाई। सभी सदस्य अपने काम में लग गए। कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। उनको उल्टी होने लगी और चक्कर आने लगे। बीमार होने वालों में परिवार के लक्ष्मीबाई पटेल 65 वर्ष, अनुसूया भाई पटेल 30 वर्ष, सूरज प्रसाद पटेल 42 वर्ष, शैलेंद्र पटेल 20 वर्ष, 4 से 8 साल के चार बच्चे बीमार हो गए।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार कटनी (मध्य प्रदेश )।
कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। जिनको ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है अब उनकी हालत सुधार है। घटना बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के बरही गांव की है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं ज़िले में सामने आ चुकी है।
जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद क्षेत्र के बरही गांव निवासी श्याम सुंदर पटेल के परिवार के सदस्यों ने घर में सुबह नाश्ते में कोदो से बनी रोटी और सब्जी खाई। सभी सदस्य अपने काम में लग गए। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। उनको उल्टी होने लगी और चक्कर आने लगे। बीमार होने वालों की लक्ष्मी बाई पटेल 65 वर्ष, अनुसूया भाई पटेल 30 वर्ष, लक्ष्मी बाई 65 वर्ष, सूरज प्रसाद पटेल 42 वर्ष, शैलेंद्र पटेल 20 वर्ष, 4 से 8 साल के चार बच्चे बीमार हो गए।
सभी की हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने एम्बुलेंस 108 को फ़ोन किया और सभी को लेकर बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से हालत में सुधारना होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को इसकी खेती करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मिनरल्स, और डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। कोदो मिलेट्स को श्री अन्न में शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश के खंडवा, डिण्डौरी, मण्डला, सिवनी और जबलपुर ज़िलों में इसकी खेती प्रमुखता से होती है। किसानों को एमएसपी पर उपज ख़रीद कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – तीन बीवियां रखता था शख्स! उदास मन से पहुंचा पुलिस के पास।