किशोर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ढूंढ रही सुराग

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  रीवा  (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के रीवा से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई सहम गया है। जहां पर एक 15 वर्ष से किशोर का शब्द पुलिस को प्राप्त हुआ है। रीवा में किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस मौत का कारण खोज रही है। परिवार वालों का कहना है कि किसी ने दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। वही रीवा एएसपी विवेक कुमार लाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही आरोपी जेल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : मंडियों में फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बनेंगे कोल्ड रूम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश के रीवा के जवां में मंगलवार को एक किशोर का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला है। मामला जावां के नष्टिगवां गांव का है। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया है कि रामबाबू गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य गुप्ता को गला दबाकर जान से मार दिया गया है। परिजनों ने संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मृतक का सूचना मिलते ही रीवा एएसपी विवेक कुमार लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार वाले इस घटना के पीछे हत्या करने की आशंका जाता रहे हैं। परिवार मूल रूप से सतना जिले के मझिगवा गांव का रहने वाला है। कुछ महीनो से मकान बनाकर नष्टिगवां गांव में रह रहे हैं। नास्टिगवां गांव में किशोर अपनी मां के साथ रहता था।

एसपी विवेक कुमार लाल का कहना है, कि परिवार वालों के बयान के लिए जा चुके हैं। कुछ संदिग्धों लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें : मंडियों में फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बनेंगे कोल्ड रूम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ