खूंटी में 05 आदिवासी नाबालिक लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, शादी समारोह से लौट रही थी घर, पुलिस ने सभी 18 आरोपियों को पकड़ा।

आपको बता दें कि 21 फरवरी को खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना हुई है। बताया गया है की पांच नाबालिक आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिक लड़कों ने गैंगरेप किया है। मुझे अपना मालिक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में 18 लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा, इसके बाद सभी भाग गए।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार जिला खूंटी (झारखंड )।

जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, कहीं हत्या, लूट जैसी वारदातें

और

अब गैंगरेप की एक घटना ने खूंटी पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी है……..

रनिया थाना क्षेत्र में लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी 18 लड़कों को निरूद्ध कर लिया है।

क्या है पूरा मामला……….

आपको बता दें कि 21 फरवरी को खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना हुई है। बताया गया है कि 05 नाबालिक आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिक लड़कों ने गैंगरेप किया है। जब नाबालिक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में 18 लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो अंजाम बुरा होंगा, इसके बाद वह सभी भाग गए।

किसी तरह नाबालिक लड़कियां अपने घर पहुंची और शनिवार को गांव आकर परिजनों घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और नाबालिक लड़कियों के बयान के अनुसार, पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।

यह भी पढ़ें – बहराइच के 6.18 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 19वीं किस्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। एस आई टी ने अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल नाबालिक लड़कों को निरूद्ध किया गया।

05 नाबालिक लड़कियों के साथ छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। घटना में शामिल 18 नाबालिक लड़कों को निरूद्ध किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है – अमन कुमार, एसपी……

3 साल में सामूहिक दुष्कर्म के कुल 16 मामले दर्ज़…..

अगर सामूहिक दुष्कर्म के आंकड़ों पर नज़र डालें तो 3 सालों के भीतर कुल 16 मामले दर्ज़ हुए हैं।

वर्ष 2022 में 07 केस दर्ज़ हुए।

वर्ष 2023 में 03 केस दर्ज़ हुए।

वर्ष 2024 में 03 केस दर्ज़ हुए।

 

 

सामूहिक दुष्कर्म जबकि 2025 में 05 नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिले में 2022 से लेकर 2025 तक सामूहिक दुष्कर्म के सभी मामलों का उद्भेदन खूंटी पुलिस ने कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के ऊपर कार्यवाही हुई है। दर्ज़ आकड़ों के अनुसार, सभी मामलों में आरोपी ज्यादातर नाबालिक ही मिलें हैं।

21 फरवरी को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिक ही हैं।

—————-++++++++++++++

सामूहिक दुष्कर्म के कब-कब हुई घटना?…………

(1.) 21 फरवरी 2025 को जिले के रनिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। यहां 05 नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले में 18 लड़कों को निरूद्ध किया गया है।

(2.) सितंबर 2024 को एक गैंगरेप की वारदात हुई। घटना में 10 लोगों ने मिलकर एक आदिवासी नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म किया था। स्कूल से घर लौट के दौरान यह घटना हुई थी।

(3.) मार्च 2024 में कर्रा में रांची की एक नाबालिक लड़की से 04 लड़कों ने गैंगरेप किया।

(4.) मई 2022 में एक नाबालिक के साथ गैंगरेप की घटना हुई। शादी समारोह से लौट के दौरान 03 युवकों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें – दिल्ली के अशोक विहार स्थित पब्लिक टॉयलेट में बोरे में बंद मिली लाश।