केजरीवाल पर एक और ऐलान, बोले- अगले 5 साल में दूर कर दूंगा सारी समस्या।
केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में 1792 अनधिकृत कॉलोनियां है। इनमें 2015 से पहले विकास नहीं हो पा रहा था। कई अड़चनों को पार कर विकास कार्य शुरू किए गए हैं। सिविल लाइन ना होने पर पानी गलियों में बहता था। अगर आपके इलाके में सिविल की समस्या है तो घबराना मत। हम सरकार बनाने के बाद सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे, ताकि सभी को गंदगी से मुक्ति मिल सकें।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
केजरीवाल का एक और ऐलान, बोले- अगले 5 साल में दूर कर दूंगा सारी समस्या, सबको मिल जाएंगी मुक्ति, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता में एक और चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा की राजधानी में अगले 5 साल में सीवर की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएंगी। 10 साल में काफ़ी क्षेत्र में सीवर की लाइन बिछाई गई है। बचे हुए इलाकों में भी सुविधा पहुंचा दी जाएंगी। सभी पुरानी पाइप लाइनों को युद्ध स्तर पर बदला जाएंगा।
सीवर की समस्या है, तो घबराना मत……
केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में 1792 अनधिकृत कॉलोनियां है। इनमें 1512 से पहले विकास नहीं हो पा रहा था। कई अड़चनों को पार कर विकास कार्य शुरू किए गए हैं। सीवर लाइन ना होने पर पानी गली में बहता था। 10 साल में सभी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सीवर लाइन डलवाई गई है। अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराना मत। हम सरकार बनने के बाद सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे, ताकि सभी को गंदगी से मुक्ति मिल सकें।
यह भी पढ़ें – अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा, वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, 04 लोगों की मौत, 07 लोग घायल।
वादे निभाने में केजरीवाल विफल, चला रहें घोटाले की सरकार……
अमितशाह केंद्रीय मंत्री अमितशाह ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र पार्ट- 3 जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने किए हुए वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। और घोटालों की सरकार चला रहें हैं।
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन वह उन्हें पूरा करने में असफल रहे है। 7 साल में यमुना को साफ करने और उसे लंदन जैसी टेम्स नदी जैसा बनाने का वादा किया था। उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने की बात कही थी, लेकिन दिल्ली वासी अभी भी उनका इंतजार कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सिर्फ प्रेस वार्ताएं की है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
केजरीवाल सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने रिहायशी इलाकों, स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोलने के लाइसेंस दिए। जबकि केजरीवाल ने वादा किया था कि वे रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद करेंगे। लेकिन इसके उलट उन्होंने हर जगह शराब को दुकान खोल दी है। शराब घोटाले के पीछे उनके शिक्षा मंत्री का हाथ है। केजरीवाल सरकार ने राशन घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, पैनिक बटन घोटाला, सीसीटीवी घोटाला, स्कूल क्लास रूम घोटाला, जल बोर्ड घोटाले जैसे बड़े भ्रष्टाचार किए। दिल्ली सरकार का अधिकांश पैसा विज्ञापनों पर खर्च हो गया। जिससे सुप्रीम कोर्ट तक को उन्हें फटकार लगानी पड़ी।
गृहमंत्री ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल झूठे वादे कर भोले चेहरे के साथ जनता के सामने आते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा। केजरीवाल सरकार सिर्फ झूठ और घोटालों की सरकार है। उन्होंने दिल्ली को दलित उप मुख्यमंत्री देने का वादा किया था। लेकिन 10 सालों में इसे कभी पूरा नहीं किया। दो बार सरकार बनाने के बाद भी केजरीवाल ने दलितों को उनके हक से वंचित रखा।
अमितशाह ने यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में मेट्रो, सड़कों और एयरपोर्ट के विस्तार के लिए कई प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। अगर केंद्र सरकार ने दिल्ली में काम नहीं किया होता, तो दिल्ली की हालत बत्तर हो जाती।
यह भी पढ़ें – व्यवसायी धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने के मामले में परिवार दर्ज़।