कर्नाटक में लॉरी से टकराई इनोवा, पांच लोगों की मौत, पूजा कर लौट रहे थे सभी।
सभी मृतक बेंगलुरु के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान रूद्र स्वामी 60 वर्ष, मल्लिकार्जुन 50 वर्ष, शांति मूर्ति 55 वर्ष, चिदंबरचार 52 वर्ष के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो हादसे के वक्त इनोवा काफ़ी तेज़ गति से जा रही थी।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार चित्रदुर्ग (कर्नाटक )।
कर्नाटक के चित्रदुर्ग तालुक के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 रविवार की सुबह एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी है।
उसका इलाज़ चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस के अनुसार, सभी लोग बेलगावी के सवादत्ती मंदिर से लौट रहे थे। तभी उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।
प्रत्येकदर्शियों की मानें, तो हादसे के वक्त इनोवा काफ़ी तेज़ गति से जा रही थी।
यह भी पढ़ें – पंचकूला के पहाड़ी इलाके में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान।
सभी मृतक बेंगलुरु के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान रूद्र स्वामी 60 वर्ष, मल्लिकार्जुन 50 वर्ष, शांति मूर्ति 55 वर्ष, चिदंबरचार 52 वर्ष, के रूप में की गई है।
एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, लेकिन उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी।
एसपी रंजीत कुमार बंडारु के घटनास्थल का दौरा किया और घटना का निरीक्षण किया गया। बाद में मीडिया से बात करते हुए एसपी ने कहा है कि यह हादसा बेलगावी से बेंगलुरु जाते समय हुआ।
जानकारी मिली है कि सभी मृतक बेलगावी के सवादत्ती मंदिर गए थे। जिस कार में यह यात्रा कर रहे थे, उसमें सवादत्ती यल्लम्मा मंदिर का प्रसाद मिला। इसलिए वह मंदिर गए होंगे।
घटना के संबंध में चित्रदुर्ग ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज़ किया गया, और जांच चल रही है- रंजीत कुमार बंडारु, एसपी!!!!
तेज़ गति बना जानलेवा………….
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हादसे के वक्त इनोवा गाड़ी काफ़ी तेज गति में चल रही थी। सड़क किनारे खड़ी लॉरी से सीधे टकरा गई।
वहीं, इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि सुबह का समय होने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई होंगी। पुलिस ज़ख्मी व्यक्ति के होश में आने का इंतजार कर रही है।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें – सांस्कृतिक विरासत और भक्ति रस से सराबोर हुआ बहराइच महोत्सव… देखें Video