जोधपुर शेखावत लोकसभा चुनाव हारने के लिए गहलोत का यह है गेम प्लान

कांग्रेस मानवेंद्र सिंह जसोल को चुनावी मैदान में उतरना चाहती है, इसे लेकर खुद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोर्चा संभाल रहे हैं।

मुकेश कुमार  (क्राइम ऐडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  जयपुर (राजस्थान)।  जोधपुर भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन का दौर लगातार जारी है। इसी बीच खबर है, कि जोधपुर सीट को लेकर कांग्रेस बड़ा दांव खेल सकती है। जोधपुर सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मुश्किलें पहले ही काफी बड़ी हुई है। बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ समेत स्थानीय नेता शेखावत के विरोध में उतर गए हैं। अब खबर है, कि कांग्रेस मानवेंद्र सिंह जसोल को चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।

यह भी पढ़ें : एलपीजी गैस सिलेंडर ₹100 सस्ता, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का ऐलान

इसे लेकर खुद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोर्चा संभाल रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान और कई नेताओं की मानवेंद्र सिंह से बातचीत चल रही है। हालांकि जानकारी यह भी है, कि मानवेंद्र सिंह जसोल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। 7 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर स्थित मानवेंद्र सिंह जसोल के फार्म हाउस पर उनको सांत्वना देने पहुंचे थे। कहा जा रहा है, कि कांग्रेस के पास में जो सर्वे रिपोर्ट आई है। उसके मुताबिक किसी राजपूत और बड़े उम्मीदवार को उतारा जाए तो कांग्रेस की नैया जोधपुर लोकसभा सीट पर पर हो सकती है।

इसलिए कांग्रेस लगातार मानवेंद्र सिंह जसोल पर जोधपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है। सूत्रों के मुताबिक शेखावत से नाराजगी की वजह उनसे आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल पाना है। हालांकि शेखावत कई जगह पर अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए। भाजपा के कार्यकर्ता इस बात से भी नाराज है, कि शेखावत भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन उनके काम नहीं होते हैं। वह कुछ चुनिंदा लोगों के ही काम कर रहे हैं। जिसके चलते असंतुष्टों की कतार भी काफी लंबी हो रही है। इसके चलते भी उनके विरोधियों की संख्या बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें  : एलपीजी गैस सिलेंडर ₹100 सस्ता, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का ऐलान