झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप, पीड़ित महिला खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए पहुंची अस्पताल
पीड़िता को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर , पुलिस को सूचना दी।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार दुमका (झारखंड)। स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। जहां 45 साल की स्पेनिश महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका में बाइक से घूमने निकली थी। महिला ने बताया है, कि करीब 8 से 10 आरोपियों ने दोनों की बाइक को रोक लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : 18 महीने बाद एक बार फिर साथ नजर आए, पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार
साथ ही आरोपियों ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट भी की है। सभी आरोपी घटना के बाद बाइक से भागलपुर की ओर भाग कर निकल गए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पीड़िता खुद ही अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची है।
पीड़िता को डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर लिया है। अस्पताल से महिला ने रोते हुए एक वीडियो बनाया है। जिसमें उसने कहा है, कि हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है जो हम नहीं चाहते थे कि हमारे या किसी और के साथ ऐसा हो। जिन 10 लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया है।
उन्होंने हमारे साथ मारपीट भी की है और हमारा सामान लूट लिया है। उनका इरादा मेरा सामान लूटना नहीं था। बल्कि मेरा बलात्कार करना था। हम पुलिस के साथ अस्पताल में हैं। यह घटना आज रात भारत में हुई है। विदेशी महिला ने यह संदेश अपनी आईडी से डाला है।
जाहिर है कि महिला के देश में भी लोग भारतीयों की घोर निंदा कर रहे होंगे। क्या पुलिस इन बलात्कारियों को पकड़ पायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। जानकारी के अनुसार घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार स्पेन के रहने वाले दंपति टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आए थे।पहले दोनों स्पेन से पाकिस्तान गए । फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश और इसके बाद झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दुमका में यह लोग हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके थे।
पति-पत्नी का अगला डेस्टिनेशन नेपाल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खरवार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस हिरासत मे लिए गये लोगों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता को सरैयाहाट सीएससी में भर्ती कराया गया है।
बीजेपी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिसे शर्मनाक बताया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। SIT का गठन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है, कि इस घटना की गूंज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी सुनाई देगी। विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर विपक्ष ने सदन में मामला उठाया है। हंगामा के बीच सदन को 12:00 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है।
यह भी पढ़ें : 18 महीने बाद एक बार फिर साथ नजर आए, पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार