जनवरी-फरवरी में होंगी बारिश, किसानों के लिए मौसम वैज्ञानिकों की सलाह।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉक्टर अनुपम कश्यप ने बताया है कि दिसंबर माह में एक तीर्थ आवृत्ति वाले पश्चिमी विश्व रूप के प्रभाव से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। साथ ही मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा भी हुई थी। इस समय रबी की फसल को भी पानी की दरकार रहती है। इसलिए वर्ष किसानों के लिए अमृतुल्य साबित हुई।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश )।

मध्य प्रदेश के अधिकतर ज़िलों में दिसंबर महीने में मावठा अच्छे वर्षा से किसानों को काफ़ी लाभ हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जनवरी- फरवरी के अलावा, मार्च महीने में भी मावठा यानी सर्दियों में वर्षा होने की संभावना है। इससे रबी की फ़सल को फ़ायदा हो सकता हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ अनुपम कश्यप ने बताया है कि दिसंबर महीने में एक तीर्थ आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। साथ ही मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा हुई थी। इस समय रबी की फ़सल को भी पानी की दरकार रहती है। इसलिए वर्ष किसानों के लिए अमृतुल्य साबित हुई है।

डॉ कश्यप ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। इसके आधार पर आईएमडी ने भी जनवरी से मार्च तक के लिए अपने विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जनवरी-फरवरी के अलावा मार्च में भी वर्षा होने के आसार जताए गए हैं। मावठा की वर्षा किसानों के लिए लाभप्रद होने की संभावना है‌। मौसम विभाग केंद्र, भोपाल के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया है कि उत्तर भारत में तीर्व प्रति के पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर राजस्थान के लिए आस-पास एक प्रेरित चक्रवात बन जाता है‌। इससे हवाओं की दिशा बदल जाती है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने लगती है।

इससे बादल छाने की साथ ही रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिस तरह से वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, उसे देखकर इस वर्ष जनवरी-फरवरी में वर्षा होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें – सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया का नगर विकास मंत्रालय के द्वारा स्थाई समिति का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों ने किया स्वागत