जबलपुर में चार लोगों की हत्या, जुआ खेलने से रोका तो बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा।
जबलपुर ज़िला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर पाटन रोड पर टिमरी गांव के पास एक विवाद में दो परिवार आमने-सामने आ गए। उसके विवाद इतना बड़ा की एक परिवार ने दूसरे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। इस घटनाक्रम में कुंदन, चंदन, अनिकेत और समीर दुबे नाम के चार लड़कों की जान चली गई है। कुंदन और चंदन के पिता गणेश पाठक ने बताया है कि दो महीने पहले साहू परिवार के कुछ लोग उनके खेत पर जुआ खिला रहे थे। यहां शराबखोरी भी होती थी।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार जबलपुर (मध्य प्रदेश )।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जुआ और शराब की वज़ह से टिमरी गांव के दो परिवार में विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के परिजन का कहना है कि परिवार के 12 लड़कों ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। उन्होंने दो महीने पहले ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। इस वज़ह से आज उनके परिवार के बच्चों की जान चली गई।
जुए के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने……
जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर पाटन रोड पर टिमरी गांव के पास एक विवाद में दो परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बड़ा की एक परिवार ने दूसरे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। इस घटनाक्रम में कुंदन, चंदन, अनिकेत और समीर दुबे नाम के चार लड़कों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें – रिश्तों को किया शर्मसार, नाबालिक बच्ची के दुष्कर्मी पिता को तिहरे आजीवन कारावास की सज़ा।
कुंदन और चंदन के पिता गणेश पाठक ने बताया है कि 2 महीने पहले साहू परिवार के कुछ लोग उनके खेत पर जुआ खिला रहे थे। यहां शराबखोरी भी होती थी। इन दोनों की घटनाओं की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। इसी बात से साहू परिवार के लड़के गुस्सा थे। सोमवार सुबह कालू साहू नाम के एक युवक ने विवाद शुरू किया। यह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। उनके परिवार के लोगों ने कालू साहू को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना और कालू गुट के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर चार लोगों की पीट- पीटकर हत्या कर दी।
मृतक परिवार के परिजन अखिलेश दुबे ने बताया है कि साहू परिवार के लगभग 12 लड़के हथियार लेकर टूट पड़े। इन लोगों ने अनिकेत, कुंदन, चंदन और समीर दुबे की हत्या कर दी है। वहीं दो लोग इसमें घायल हुए हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटनाक्रम के पीछे जुआ और शराब मुख्य वज़ह मानी जा रही है। हालांकि, इन दोनों ही परिवारों की रंजिश पुरानी चली आ रही थी। लेकिन इस मामले में पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने उनकी शिकायत पर पहले ही कार्यवाही करके जुआ बंद करवा दिया होता तो यह घटना नहीं घटती।
घटना स्थल पर पहुंचे जबलपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया है कि इस घटना में चार लोगों की हत्या हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटनाक्रम कैसे शुरू हुआ? सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएंगा। इस बात की भी जांच की जाएंगी कि यदि जुए की कोई शिकायत हुई थी, तो उस पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई? पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएंगा।
यह भी पढ़ें – मनेंद्रगढ़ में तेज़ रफ़्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवारों को उड़ाया, चाचा भतीजे की मौत।