इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन! जल्द करा लें यह काम, केंद्र सरकार नागरिकों को आर्थिक तौर पर मदद।
राशन कार्ड धारकों को फ्री में अनाज दिया जाता है लेकिन इसके लिए सरकार ने कुछ नियम बना दिए हैं। जिनका पालन करना जरूरी है। इसके बिना अब राशन नहीं मिलेगा। राशन कार्ड धारकों को केवाईसी करना बहुत जरूरी है। अगर केवाईसी नहीं कराई तो आपका कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। यानी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। पिछले कई महीनो से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई थी। हालांकि सरकार ने तारीख़ को फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार भारत सरकार।
इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन! जल्द करा लें यह काम केंद्र सरकार नागरिकों को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए कहानी योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ देश भर में जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं। सरकार की तरफ से सभी लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। यह कार्ड वर्गों के हिसाब से बनाए जाते हैं। इससे लोग फ्री या कम कीमत पर राशन ले सकते हैं। इन राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया हैं। अगर आपने भी अभी तक ई- केवाईसी नहीं कराई है तो जल्दी करा लीजिए क्योंकि सरकार ने इसकी तारीख़ को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें – बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
राशन कार्ड धारकों को फ्री में अनाज दिया जाता हैं। लेकिन इसके लिए सरकार ने कुछ नियम बना दिए हैं। जिसका पालन करना जरूरी है, इसके बिना अब राशन नहीं मिलेगा। राशन कार्ड धारकों को केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। अगर केवाईसी नहीं कराई तो आपका कार्ड निरस्त कर दिया जाएंगा। यानी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगें। पिछले कई महीनों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसके लिए आख़िरी तारीख़ 31 दिसंबर रखी गई थी। हालांकि, सरकार ने तारीख़ को फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया है।
राशन कार्ड की ई-केवाईसी दो तरह से की जा सकती है। पहली, अपने राशन कार्ड डीलर के पास जाकर केवाईसी करा सकते हैं। इस दौरान राशन कार्ड के साथ केवाईसी से जुड़े तमाम डॉक्यूमेंट देने होंगे। जिसमें राशन कार्ड, परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान प्रमाण पत्र, और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे। इसके अलावा दूसरा तरीका राशन कार्ड पोर्टल 2.0 का है। जिसको प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद इसको खोलें, अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डाल दें, इसके बाद एक ओटीपी आएगा उसको डालकर सबमिट कर दें।
आपको बता दें कि राशन कार्ड पोर्टल 2.0 के जरिए बिना राशन कार्ड के भी आपको राशन मिल सकता है। इसके लिए आपका फ़ोन में यह ऐप लॉगिन होना चाहिए। इसमें रजिस्ट्रेशन करके इसको अपने राशन डीलर को दिखाकर राशन ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें – DCP रवीना त्यागी जी के निर्देशन में काम कर रही ACP महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व थाना प्रभारी हसनगंज को मिली बड़ी सफलता।