हत्या के बाद मौज करने पंचमढ़ी निकल गए थे आरोपी, 09 लोग गिरफ़्तार।
जबलपुर के टिमरी गांव में सोमवार को साहू और ब्राह्मण परिवार के बीच विवाद हुआ था। इस घटना में साहू परिवार के 09 लोगों ने ब्राह्मण परिवार के 04 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में सतीश, मनीष, अनिकेत और समीर की मौके पर मौत हो गई थी। 03 लोगों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया है कि इस घटना में कुल 09 लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का आरोप लगाया गया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार जबलपुर (मध्य प्रदेश )।
पाटन में एक साथ चार लोगों की हत्या के मामले में जबलपुर पुलिस ने साहू परिवार के 9 सदस्यों को पकड़ लिया है। पुलिस चौकी के प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। आज भी सड़क पर 5 घंटे जाम की स्थिति रही। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। प्रशासन ने भी कहा है कि यदि घरों को सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया होंगा तो बुलडोजर जरूर चलाया जाएंगा। सभी आरोपियों को पंचमणि से पकड़ा गया है।
जबलपुर के टिमरी गांव में सोमवार को साहू और ब्राह्मण परिवार के बीच विवाद हुआ था। इस घटनाक्रम में साहू परिवार के 09 लोगों ने ब्रह्माण्ड परिवार के 04 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में सतीश, मनीष, अनिकेत और समीर की मौके के पर ही मौत हो गई थी, और 03 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया है कि इस घटना में कुल 09 लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 07 लोगों को पंचमढ़ी के एक होम स्टे से गिरफ़्तार किया है। यह सभी लोग हत्या के तुरंत बाद जबलपुर से फरार हो गए थे और पंचमणि में जाकर छुप गए थे।
यह भी पढ़ें –होमगार्ड जवान को दिनदहाड़े मारी गोली, मामूली विवाद में ट्रैक्टर चालक ने तमंचे से की फायरिंग।
पुलिस ने तुरंत इन्हें पकड़ने के लिए टीम बनाई और मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली है कि यह सभी आरोपी पंचमढ़ी में छुपे हुए हैं। वहीं इन लोगों को हिरासत में लिया गया। 02 लोग जबलपुर में ही छुपे थे। उन्हें भी पकड़ लिया गया है।
इस घटना के बाद एसपी संपत उपाध्याय ने नुनसर पुलिस चौकी के प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने कह चीज बात की जांच की जा रही है कि जब परिवार के लोगों ने पहले ही खेत में जुएं की शिकायत की थी, तो पुलिस कर्मियों ने इस पर कार्यवाही क्यों नहीं की थी ? दूसरे अधिकारी और कर्मचारी भी दोषी पाए जाएंगे तो उनके ख़िलाफ़ भी कार्यवाही की जाएंगी। एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि साहू परिवार और ब्राह्मण परिवार के बीच में पंचायत चुनाव के समय से ही रंजिश शुरू हो गई थी। जो धीरे-धीरे बढ़ती रही, इसके साथ ही जुएं का विवाद था। वहीं साहू परिवार के जिन 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उन पर पहले भी एक मुक़दमा दर्ज़ हैं।
टिमरी गांव में मंगलवार को दिन भर शोक का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने चारों युवकों का अंतिम संस्कार किया। के दौरान 5 घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि, इस मामले में मृतकों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो-दो लाख रुपए दे दिया है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएं। जबलपुर कलेक्टर ने बताया है कि यदि आरोपियों के घर अतिक्रमण में आते हैं, तो उन पर बुलडोजर चलाया जाएंगा।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश पुलिस को 20 साल बाद मिलेगा डिजिटल वायरलेस सेट, कॉलिंग और लोकेशन ट्रैकिंग की भी होंगी सुविधा।