हरियाणा में बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, दो विधायक करने लगे नायब सैनी की तारीफ़।

शैली चौधरी अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से एमएलए हैं। इसके अलावा गोकुल सिरसा के विधायक हैं। इन दोनों ही विधायकों को लेकर हरियाणा के राष्ट्रपति में बीते कई दिनों की चर्चाएं तेज हैं। लेकिन अब तक कांग्रेस या फिर भाजपा के किसी नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है। राजनीति में किसी भी नेता के अभिलेख कदम के बारे में कह पाना मुश्किल ही होता है। लेकिन संकेतों से कहानी अक्सर बयां होती है। ऐसा ही इस मामले में भी है। विधायकों की ओर से यह तारीफ ऐसे वक्त में की गई है जब मुख्यमंत्री सैनिक का धन्यवाद यात्रा निकाल रहे हैं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

हरियाणा में बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, दो विधायक करने लगे नायब सैनी की तारीफ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सत्ता में वापसी को अभी 3 महीने ही बीते हैं कि कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज़ है। कांग्रेस के दो विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा का हिस्सा बन सकते हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 48 पर जीत हासिल कर सत्ता पाई है। भाजपा ने राज्य में लगातार तीसरी बार राज्य सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। कांग्रेस के विधायकों शैली चौधरी और गोकुल सेतिया ने हाल ही में सैनी की तारीफ़ करते हुए कर्मठ मुख्यमंत्री बताया था।

शैली चौधरी अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से एमएलए हैं। इसके अलावा गोकुल सेतिया सिरसा के विधायक हैं। इन दोनों ही विधायकों को लेकर हरियाणा की राजनीति में बीते कई दिनों से चर्चाएं तेज़ हैं। लेकिन अब तक कांग्रेस या भाजपा के किसी नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है। राजनीति में किसी भी नेता के अगले कदम के बारे में कह पाना मुश्किल ही होता है। लेकिन संकेतों से कहानी अक्सर बयां होती है। ऐसा ही इस मामले में भी है।

यह भी पढ़ें – बेलघाट में सात लोगों पर फर्जी एससी-एसटी एक्ट लगाए जाने को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने की एसएसपी से मुलाकात

विधायकों की ओर से यह तारीफ ऐसे वक्त में की गई है। जब मुख्यमंत्री सैनिक धन्यवाद यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग इलाकों में जाकर वहां के लिए विकास योजनाओं का भी ऐलान कर रहे हैं।

नायब सिंह सैनी का विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले ही कमान दी थी, और उन्होंने अपने कामों से पकड़ बनाई है। हरियाणवी लहजे में ही बात करने वाले और छोटे-छोटे मसले पर भी संवेदनशील रुख अपना कर सैनी ने अपनी एक अलग पहचान जनता के बीच बनाई है। दरअसल, 20 जनवरी को नारायणगढ़ में नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था। इस दौरान विधायक शैली चौधरी भी मंच पर थी। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री जी के लिए जो कहा, उसे पर सभी गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम लोगों का सौभाग्य है कि हमारे पास इतने मेहनती मुख्यमंत्री हैं। हमें खुशी है कि वह यहां के रहने वाले हैं। हमारा क्षेत्र राजनीतिक और विकास की दृष्टि से पिछड़ रहा है। सिर्फ नारायणगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा राज्य ही उनकी तारीफ़ कर रहा है। राजनीतिक पिछड़ापन मुख्यमंत्री ने दूर कर दिया है। अब मैं कहूंगी कि वह विकास के लिए भी कुछ करें।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शैली चौधरी ने ट्रामा सेंटर, मेडिकल कॉलेज समेत कई मांगे उठाई तो वही मुख्यमंत्री को नारायणगढ़ का बेटा भी बताया। उन्होंने कहा है कि हम समझते हैं कि वह नारायणगढ़ की समस्याओं को समझेंगे और यहां के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सैनी ने उसी दिन इलाके के लिए 43 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान कर दिया। इसी तरह सेतिया ने सिरसा में मुख्यमंत्री सैनी की जमकर तारीफ़ की हैं।

यह भी पढ़ें – भोपाल में सैफ अली ख़ान की 15 हज़ार करोड़ की पारिवारिक संपत्ति हो सकती हैं सरकारी।