हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मार कर किया गया जानलेवा हमला

राठी और उनके तीन सुरक्षाकर्मी गम्भीर रूप से घायल, कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  बहादुरगढ़ (हरियाणा)।  हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार को कुछ लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला कर दिया है। यह घटना बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास हुई है। एक कार में आए हमलावरों ने नफे सिंह राठी और उनके सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चला दी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना :138 जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ रहने की खाई कसमें

बताया जा रहा है, कि इसमें राठी समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें बताया जा रहा है, कि राठी जी की हालत चिंताजनक स्थिति में है। राठी के तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोली लगी है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए है।

घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके से गोलियों के खाली खोल और दूसरे सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हमलावर किस तरफ से आए और घटना के बाद किधर गए, यह चेक करने के लिए इलाकों में रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक करने की तैयारी की जा रही है। नफे सिंह राठी खुद बहादुरगढ़ के इनेलो के विधायक रहे हैं।

हरियाणा INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है। कि मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है। और इस घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना :138 जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ रहने की खाई कसमें