गुजरात पहुंचा खतरनाक वायरस, दिमाग में सूजन आने से चली जाती है जान

इस खतरनाक वायरस के कारण चार बच्चों की मौत से मचा हड़कंप।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  अहमदाबाद (गुजरात)।  गुजरात और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में चांदीपुरा वायरस का संक्रमण फैला है गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से चार बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि वायरस की पुष्टि अभी नहीं हुई है। दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। चांदीपुरा वायरस से बुखार होता है। इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इससे मस्तिष्क में सूजन आ जाती है। यह वाइरस मच्छरों, मक्खियों, कीट पतंगों द्वारा फैलता है।

यह भी पढ़ें : मामा ने की शर्मनाक करतूत, घर में रह रही भांजी के साथ किया दुष्कर्म

दरअसल महाराष्ट्र के नागपुर के चांदीपुर गांव में वर्ष 1966 में 15 साल तक के बच्चों की मौत होने लगी थी। पता चला की मौत वायरस से हुई है। तभी से इस वायरस का नाम चांदीपुरा वायरस पड़ गया था। साबरकांठा के मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी राज सुतारिया ने बताया कि सभी 6 बच्चों के रक्त के नमूने की पुष्टि के लिए पूणें स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में 10 जुलाई को चार बच्चों की मौत के बाद इस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों को संदेह है कि इन बच्चों की मौत चांदीपुरा वायरस के कारण हुई है। अस्पताल में भर्ती दो अन्य बच्चों में भी इसी तरह के लक्षण दिखे हैं। वह भी इसी वायरस से संक्रमित लग रहे हैं। अब तक जिन चार बच्चों की मौत हुई है। उनमें से एक साबरकांठा जिले का था और दो पड़ोसी अरावली जिले के थे। एक बच्चा राजस्थान का था। अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चे भी राजस्थान के हैं।

डॉक्टर का कहना है कि यह वाइरस बहुत ही खतरनाक है। यह वायरस 15 वर्ष तक के बच्चों पर अधिक प्रभाव डालता है। शुरु मे बच्चे को बुखार आता है।और  फिर उनके दिमाग में सूजन आ जाती है जिस कारण बच्चे की मौत हो जाती है। गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध में राजस्थान के अधिकारियों को सतर्क किया है ।

यह भी पढ़ें : मामा ने की शर्मनाक करतूत, घर में रह रही भांजी के साथ किया दुष्कर्म