गृह जिले में पदस्थ पुलिस कर्मियों को हटाएगी सरकार, ASI से लेकर DSP तक के अधिकारियों पर कार्यवाही।
प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस कर्मियों के गृह जिलों में स्थानांतरण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है, इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार भोपाल (मध्य प्रदेश)। प्रदेश के गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमें पुलिस कर्मियों के गृह जिलों में स्थानांतरण पर रोक लगाने का आदेश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों को यह निर्देश जारी किया है कि भविष्य में कोई भी पुलिसकर्मी अपने गृह जिले में अटैच नहीं किया जाएगा। प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस कर्मियों के गृह जिलों में स्थानांतरण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में नहीं रहेगा कोई भी बेरोजगार, मोहन सरकार ने शुरू की अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती।
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों को निर्देश जारी किया है। हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि पुलिस कर्मियों को अक्सर उनके गृह जिले में अटैच किया जा रहा है। जो उचित नहीं माना गया है।
अटैचमेंट की समस्या-
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी का उनके गृह जिले में स्थानांतरण या अटैचमेंट नहीं किया जाएगा। विभाग में अन्य स्थानांतरण और प्रति नियुक्ति के लिए लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें – राजस्थान-हरियाणा में रोडवेज बसों के चालान का विवाद सुलझा, बसों का संचालन बहाल।
अधिकारियों का बदलाव-
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने हाल ही में आयोजित बैठक में कहा कि अधिकारियों को अटैचमेंट से हटाया जाए। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिस कर्मियों, जिसमें एएसआई से लेकर डीएसपी स्टार के अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को स्थानांतरित किया जाएगा।
फील्ड में लौटेंगे विवादित पुलिसकर्मी –
गृह विभाग में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो कार्यालय में बाबूगिरी कर रहे हैं। इन विवादित पुलिस कर्मियों को फील्ड में भेजने की तैयारी है, खासकर उन पर जो बंदूक के लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन कर रहे हैं। इस कदम से विभाग के कार्य प्रणाली में सुधार की उम्मीद है।