गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए, गोवत्स राधा मोहन महाराज।
भगवान श्री कृष्णा पहली बार गाय चराने गए थे। जिससे उनका नाम गोपाल पड़ा था, इसी पर्व को गौ कृपा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार गुढ़ (मध्य प्रदेश)। गोपाल श्री महापर्व पर गौ कृपा महोत्सव कार्यक्रम गुढ़ में आज पर प्रसिद्ध है। अखिल भारतीय गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आज 9 नवंबर को गुढ़ अखाड़ा हनुमान मंदिर में संतों का उमड़ेगा जन सैलाब। नगर सहित आस-पास गांव के गौ सेवकों पर लोगों से पहुंचने की अपील।
यह भी पढ़ें – आकृति सिनेमा के सामने हुए झगड़े में 6आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद।
आज दिनांक 9 नवंबर दिन शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ नगर परिषद अंतर्गत अखाड़ा वाले हनुमान मंदिर परिसर पर गोपाष्टमी के महापर्व पर गौ कृपा महोत्सव होने जा रहा है। गौवत्स राधा मोहन जी अपने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गोपाष्टमी के दिन श्री कृष्णा पहले बार गाय चराने गए थे, जिससे उनका नाम गोपाल पड़ा था।
यह भी पढ़ें – भूल भुलैया -3 का वाराणसी में प्रमोशन, कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने उतारी मां गंगा की आरती।
इसी पर्व को गौ कृपा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसमें भारत के महान संत विभूतियां एवं वृंदावन से बृजवासी सेवक भी पधार रहे हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अध्यक्ष लकी सोनी एवं संरक्षण राधा मोहन जी महाराज के नेतृत्व में हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुढ़ नगर सहित क्षेत्र के सभी सम्मानित भक्तजनों एवं गौ सेवकों से पहुंचने की अपील की गई है। और इस कार्यक्रम में भजन संध्या करने के लिए रीवा जिले सहित विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ बघेली नायक श्री राजकुमार शास्त्री जी भी उपस्थित रहेंगे।