गैस सिलेंडर फटने से एक महिला और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

गैस सिलेंडर फटने के बाद कमरे में लगी आग सो रहे तीन मासूम बच्चों की जिंदगी लील गई।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)  TV9 भारत समाचार  देवरिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया से एक बहुत ही दर्दनाक और भयानक खबर सामने आई है। जहां पर बताया गया है, कि एक गैस सिलेंडर फटने के कारण चाय बना रही महिला और कमरे में सो रहे तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसमें बताया गया है कि जब गैस सिलेंडर फटा तो गैस सिलेंडर की आवाज इतनी भीषण और बम की तरह थी कि आसपास के इलाकों के लोग सहम गए। गैस सिलेंडर फटने के बाद कमरे में आग लग गई। जिसमें तीन बच्चों की जिंदगी और चाय बना रही महिला की जीवन लीला समाप्त हो गई।

यह भी पढ़ें : क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त का नौतनवा नगर मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि देवरिया के भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था  कि कमरे की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह जल चुके थे। महिला अपने पति के लिए चाय बनाने गई थी। पति कमरे के बाहर था। जिसकी वजह से वह बच गया। 

डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की 35 वर्ष से पत्नी आरती देवी ने शनिवार सुबह सोकर उठने के बाद चूल्हे पर चाय का फैन रखकर जैसे ही गैस जलाया तो रेगुलेटर में आग लग गयी। उसने शोर मचाया लेकिन तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे घर में आग लग गई। आग घर के दूसरे कमरे तक पहुंच गई। जिस कमरे मे सो रही 14 वर्षीय आंचल, 12 साल का कुंदन और 11 वर्षीय सृष्टि आज की चपेट में आ गए। सभी की कमरे में ही जलकर मृत्यु हो गई। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक भी नही मिला। इस दुखद घटना के होने के कारण आसपास के इलाकों में बड़ा ही गमगीन माहौल है।

यह भी पढ़ें : क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त का नौतनवा नगर मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत