नेपाल के सीमावर्ती गावों में मिलेगी मुफ्त डी.टी.एच. की सुविधा: डीएम

मिहींपुरवा व नवाबगंज ब्लाक में स्थापित होंगे 1464 डी.टी.एच.

बहराइच। भारत सरकार के दूरदर्शन विभाग के प्रसार भारती द्वारा जनपद बहराइच के सीमावर्ती विकास खण्डों मिहीपुरवा व नवाबगंज में भारत-नेपाल सीमा पर 0-10 कि.मी. की परिधि मे स्थित ग्रामों में निःशुल्क डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) डिश सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।

यह भी पढ़ें : भारत-नेपाल के सीमावर्ती ग्रामों में आधार अपडेशन के लिए संचालित होगा अभियान: डीएम

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित बीडीओ एवं ग्राम स्तर पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम स्तरीय नोडल नामित करते हुए लाभार्थियों के नाम आनलाईन पोर्टल पर 07 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा मे फीड किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

डीएम ने बताया कि आनलाईन पोर्टल पर नाम दर्ज हो जाने के तत्पश्चात चरणबद्ध तरीके से प्रसार भारती द्वारा डी.टी.एच. की सुविधा दी जायेगी। योजनान्तर्गत ऐसे लाभार्थियों का ही चयन किया जाएगा जिनके पास टी.वी. है परन्तु डी.टी.एच. की सुविधा उनके घर पर नहीं है।

योजना के तहत ब्लाक मिहींपुरवा व नवाबगंज हेतु कुल 1464 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने बताया कि डी.टी.एच. की सुविधा प्राप्त होने पर सैटेलाइट चौनलों के जरिये सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का सम्पर्क बाहरी दुनिया से हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : भारत-नेपाल के सीमावर्ती ग्रामों में आधार अपडेशन के लिए संचालित होगा अभियान: डीएम