डोनाल्ड ट्रंप का दिखने लगा असर, गूगल मैप और गूगल कैलेंडर में होंगे यह बड़े बदलाव, गूगल हो या फिर कोई भी एप।
गूगल कैलेंडर में किए गए इन बदलाव के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद लोगों ने कई तरह के प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इस बदलाव को लेकर गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि यह बदला पिछले साल के मध्य में किया गया था। कंपनी ने चुपचाप यह बदलाव शुरू कर दिया था और इस बारे में कोई भी सार्वजनिक घोषणा नहीं की थी। जिस वज़ह से यूजर्स में भ्रम और निराशा पैदा हुई।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार एजेंसी नई दिल्ली ।
डोनाल्ड ट्रंप का दिखने लगा असर, गूगल मैप और गूगल कैलेंडर में होंगे यह बड़े बदलाव, गूगल हो या फिर कोई भी एप……….
यूजर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस के लिए समय-समय पर एप में बदलाव होते रहते हैं। गूगल ने मोबाइल कैलेंडर में छुट्टियों और इन्वेस्ट के अलावा ब्लैक हिस्ट्री मंथ और विमेंस हिस्ट्री मंथ का उल्लेख करना बंद कर दिया है। गूगल कैलेंडर में पहले यह दिन फरवरी और मार्च की शुरुआत में अंकित किए होते थे। लेकिन अब आपको गूगल कैलेंडर में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं देगा।
यह भी पढ़ें – श्री कृष्ण जन्मभूमि, शाही ईदगाह विवाद, इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई 5 मार्च को।
हाल ही में सबसे पहले गूगल कैलेंडर में किए गए इन बदलावों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद लोगों ने कई तरह के प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इस बदलाव को लेकर गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि यह पिछले साल के मध्य में किया गया था। कंपनी ने चुपचाप यह बदलाव शुरू कर दिया था और इस बारे में कोई भी सार्वजनिक घोषणा नहीं की थी। जिस वज़ह से यूजर्स में भ्रम और निराशा पैदा हुई।
गूगल कैलेंडर में इस बदलाव से पहले हर साल 1 फरवरी को…….. ब्लैक हिस्ट्री मंथ।
1 मार्च को……… वूमेन हिस्ट्री मंथ।
1 जून को……… प्राईड मंथ।
1 नवंबर को………. इंडिजिनियस प्यूपल मंथ।
जैसे चीजों को अंकित किया गया था। गूगल कैलेंडर में हुए इन बदलावों के बाद अब कैलेंडर में पब्लिक हॉलिडे और टाइमएंडडेड डॉट कॉम से रिसीव होने वाले राष्ट्रीय उत्सव को कैलेंडर पर अंकित करता है।
कुछ लोगों ने गूगल के इस कदम की आलोचना की है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि क्या कंपनी इन बदलावों को रिस्टोर करेंगी या नहीं? अब जो लोग इन इवेंट्स को ट्रैक करना चाहते हैं उन्हें गूगल कैलेंडर मैन्युअली जाकर प्राईड मंथ, ब्लैक हिस्ट्री मंथ, इंडिजिनियस प्यूपल मंथ को ऐड करना होगा।
कुछ समय पहले गूगल ने कहा है कि जैसे ही ट्रंप प्रशासन द्वारा आधिकारिक सरकारी स्रोतों को अपडेट किया जाएंगा, वैसे ही हम गूगल मैप्स में “गल्फ ऑफ मेक्सिको” का नाम बदलकर “गल्फ ऑफ़ अमेरिका” कर देंगे।
यह भी पढ़ें – पिता ने जताई संगम स्नान की इच्छा तो कैलिफोर्निया से दौड़ी चली आई बेटियां।